others
हल्द्वानी: वार्ड 10 में महिला सीट पर अब तक 32 से ज्यादा आपत्तियां, निगम में भरमार
हल्द्वानी। वार्ड न. 10 में पार्षद सीट पुनः महिला आरक्षित होने पर सबसे अभी तक सबसे ज्यादा 32 आपत्ति दर्ज हुई है। लोगों का कहना है की उनके वार्ड न. 10 में पिछले टर्म में भी सीट महिला आरक्षित थी। इन सभी आपत्तियों में इस वार्ड की सीट महिला से हटकर सामान्य रखने की बात कही गई है।
उधर नगर निगम चुनाव में आपत्तियों की भरमार है। अब तक 82 आपत्तियां दर्ज हो चुकी हैं। नगर निगम का चुनाव बेहद रोमांचक होता जा रहा है। नगर निगम में आरक्षण के खिलाफ आपत्तियां लगाने की होड़ मची हुई है। गुरुवार दोपहर तक नगर निगम में सभासदों और मेयर के लिए 82 आपत्तियां लगाई गई है।
बता दें कि नगर निगम निकायों और पालिकाओं का आरक्षण घोषित होने के बाद 22 दिसंबर तक आपत्तियां दर्ज की जानी हैं। इस वक्त सभी नगर निकायों में जनता की ओर से आपत्तियां दर्ज की जा रही है जिनमें सबसे ज्यादा आपत्तियां सिम आरक्षित होने को लेकर सामने आ रही हैं। आपत्तियां दर्ज करने के मामले में फिलहाल हल्द्वानी में वार्ड नंबर 10 के लोग सबसे आगे हैं जिन्होंने महिला सीट पर आपत्ति जताते हुए अब तक 32 आवेदन दिए हैं।