Connect with us

राष्ट्रीय

मोरबी हादसा- अब तक 141 लोगों की मौत,140 साल पुराना पुल मरम्मत के बाद पांच दिन नहीं चला

खबर शेयर करें -

1.मोरबी पुल हादसे में अब तक 141 लोगों की मृत्यु.
2.प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज पहुंचेंगे घटनास्थल.
3.गुजरात के गृह मंत्री हर्ष संघवी घटनास्थल पर मौजूद.

गुजरात के मोरबी में एक सस्पेंशन ब्रिज के गिरने से मरने वालों की संख्या सोमवार सुबह तक बढ़कर 141 हो गई है। राजकोट रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अशोक यादव ने मीडिया से इस बात की पुष्टि की है। बता दें कि मोरबी जिले में रविवार शाम करीब 6.30 बजे मच्छू नदी पर बना केबल पुल टूट गया था।

हादसे के समय पुल पर 300 से अधिक लोग मौजूद थे। यह पुल 233 मीटर लंबा और करीब सौ साल पुराना था। एनडीआएफ के डीआईजी (आपरेशन) मोहसिन शाहिदी ने बताया कि 132 शवों को रिकवर किया गया है। 2 लोगों के लापता होने की सूचना है। छक्त्थ् की 5 टीमों को तैनात किया गया है। 2 लापता लोगों के मिल जाने के बाद संभवतः सर्च आपरेशन बंद किया जाएगा। कल वहां के लोगों और प्रशासन ने 170 से ज्यादा लोगों को बचाया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in राष्ट्रीय

Recent Posts

Facebook

Trending Posts