Connect with us

others

आ गया मानसून: हो जाइये मानसून का स्वागत करने तैयार, उत्तराखंड में मानसून की दस्तक कल शुक्रवार से

खबर शेयर करें -

तो अब मानसून का स्वागत करने के लिए हो जाइए तैयार। कल यानी शुक्रवार से प्रदेश में मानसून प्रवेश कर जाएगा। मानसून का यह असर कुमाऊँ मंडल के हिस्सों में सबसे पहले दिखाई देगा और उसके बाद बारी आएगी गढ़वाल मंडल के जिलों की। हालांकि मानसून से पहले भी फ्री मानसून की बारिश का क्रम आज भी लगातार बना रहेगा और जैसा कि अब तक बना भी हुआ है। बता दें कि इस बार केरल में मानसून 8 दिन पहले ही प्रवेश कर चुका है मगर उसके बाद इसकी रफ्तार में कुछ कमी आई। अब पिछले दो दिनों से मानसून लगातार त्वरित गति से आगे बढ़ रहा है। मौसम विज्ञानों के मुताबिक उत्तराखंड में 20 जून को मानसून का प्रवेश हो जाएगा।

उत्तराखंड में 20 जून को मानसून के दस्तक देने के आसार हैं। मौसम विज्ञान विभाग की ओर से जारी पूर्वानुमान के अनुसार मानसून का असर सबसे पहले कुमाऊं मंडल के जिलों में देखने के लिए मिलेगा। इससे पूर्व प्रदेश के अलग-अलग हिस्सों में प्री मानसून की बारिश का क्रम भी जारी रहेगा।

प्रदेश के पर्वतीय और मैदानी इलाकों में 18 से 24 जून तक हल्की से माध्यम बारिश का क्रम जारी रहेगा। इसी बीच प्रदेश में मानसून भी दस्तक दे सकता है। मौसम वैज्ञानिक रोहित थपलियाल के मुताबिक मानसून बिहार और उत्तर प्रदेश के कुछ हिस्सों में प्रवेश कर चुका है।

ऐसे में मानसून को उत्तराखंड पहुंचने में दो से तीन दिन का समय लगेगा। वहीं, प्रदेश में प्री मानसून की बारिश लगातार जारी है। हाल ही में पर्वतीय और मैदानी इलाकों में काफी बारिश देखने को मिली है। मानसून आने के बाद गढ़वाल मंडल के देहरादून और पौड़ी जिले में अन्य जिलों की तुलना अधिक बारिश देखने को मिल सकती है।

अब सुहावना रहेगा दून का मौसम, जारी रहेगा बारिश का दौर

देहरादून में इस पूरे सप्ताह बारिश का दौर जारी रहेगा। बृहस्पतिवार को दिनभर में दो दौर की बारिश देखने को मिल सकती है। हालांकि, तापमान में बहुत ज्यादा अंतर देखने को नहीं मिलेगा। बुधवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 32.5 डिग्री दर्ज किया गया। जबकि, न्यूनतम तापमान 24.6 डिग्री दर्ज किया गया। बृहस्पतिवार को 0.5 डिग्री बढ़ोतरी के साथ अधिकतम तापमान 33 डिग्री रहने के आसार हैं। न्यूनतम तापमान 0.6 डिग्री से घटकर 24 डिग्री रहने की संभावना है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page