Connect with us

Kasturi News

Uncategorized

मोहिनी एकादशी 2022: मोहिनी एकादशी पर करें ये सरल उपाय, भगवान विष्णु करेंगे हर कामना पूर्ण

खबर शेयर करें -

Mohini Ekadashi 2022: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की एकादशी को मोहिनी एकादशी के नाम से जाना है। इस दिन भगवान विष्णु के मोहिनी अवतार की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की जाती है। पौराणिक कथाओं के अनुसार, इसी दिन भगवान विष्णु ने समुद्र मंथन से निकले अमृत को दानवों से बचाने के लिए मोहिनी अवतार रखा था। जिसके बाद ही उन्होंने सिर्फ देवताओं को अमृत का पान कराया था। इसलिए इस दिन मोहिनी अवतार की पूजा की जाती है।

माना जाता है कि मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु की पूजा करने के साथ व्रत रखने से सभी दुखों और पापों से मुक्ति मिल जाती है। इसके साथ ही हर तरह की इच्छा पूर्ण हो जाती है। इसके अलावा मोहिनी एकादशी के दिन कुछ उपाय करने से भगवान विष्णु की कृपा हमेशा बनी रहती है। इसके साथ ही मां लक्ष्मी भी प्रसन्न होती है।

मोहिनी एकादशी के दिन करें ये उपाय

  • मोहिनी एकादशी के दिन सभी कामों से निवृत्त होकर स्नान कर लें। इसके बाद भगवान विष्णु की विधि-विधान से पूजा करने के साथ श्रीमद् भागवत कथा का पाठ करें। इससे शुभ फलों की प्राप्ति होगी।
  • मोहिनी एकादशी के दिन दूध में थोड़ा सा केसर डाल लें और इससे भगवान विष्णु का अभिषेक करें। इससे सुख-समृद्धि की प्राप्ति होगी।
  • इस दिन भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी को खीर का भोग लगाएं। खीर में तुलसी की पत्ती जरूर डाल दें। लेकिन इस बात का ध्यान रखें कि आज ही तुलसी की पत्ती तोड़ लें। एकादशी के दिन न तोड़े।
  • भगवान विष्णु को पीले रंग के फूलों के अलावा वस्त्र अर्पित करें। इससे घर में सुख-शांति बनी रहेगी।
  • मोहिनी एकादशी के दिन शाम के समय तुलसी के पौधे के सामने घी का दीपक जलाएं। इसके साथ ही 11 बार परिक्रमा कर लें।
  • मोहिनी एकादशी के दिन भगवान विष्णु के इस मंत्र ‘ॐ वासुदेवाय नमः ‘ का जाप करें। इससे जातक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी और हर काम में सफलता मिलेगी।

डिसक्लेमर

‘इस लेख में निहित किसी भी जानकारी/सामग्री/गणना की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। विभिन्न माध्यमों/ज्योतिषियों/पंचांग/प्रवचनों/मान्यताओं/धर्मग्रंथों से संग्रहित कर ये जानकारियां आप तक पहुंचाई गई हैं। हमारा उद्देश्य महज सूचना पहुंचाना है, इसके उपयोगकर्ता इसे महज सूचना समझकर ही लें। इसके अतिरिक्त, इसके किसी भी उपयोग की जिम्मेदारी स्वयं उपयोगकर्ता की ही रहेगी।’

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in Uncategorized

Recent Posts

Facebook

Trending Posts