Connect with us

others

विधायक अरविंद पांडे का गदर : गदरपुर में अतिक्रमण नोटिस के बाद खुद मांगी कार्रवाई की मांग कर सबको चौंकाया…

खबर शेयर करें -

गदरपुर। 65-गदरपुर विधानसभा क्षेत्र से विधायक अरविंद पांडेय के कैंप कार्यालय एवं आवास को अतिक्रमण की श्रेणी में दर्शाते हुए प्रशासन द्वारा नोटिस जारी किए जाने के बाद विधायक ने स्वयं जिला प्रशासन से कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

विधायक अरविंद पांडेय की ओर से 19 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी/तहसीलदार गदरपुर को प्रेषित पत्र में बताया गया है कि सतोलानगर वार्ड नंबर-3, गुलरभोज स्थित उनके कैंप कार्यालय एवं आवास को अतिक्रमण में दर्शाते हुए 19 जनवरी 2026 को नोटिस संख्या 2654 जारी किया गया था।पत्र में उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया है कि उनके कार्यालय एवं आवास का उनकी उपस्थिति में स्थलीय निरीक्षण एवं चिन्हीकरण कराया जाए। साथ ही संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के साथ सरकारी भूमि पर बने उनके कार्यालय और आवास को प्रशासन अपने कब्जे में लेने की कार्रवाई करे।विधायक ने स्पष्ट किया है कि उन्हें और उनके वारिसों को इस संबंध में कोई आपत्ति नहीं है।

इस पत्र के बाद गदरपुर क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। अब देखना होगा कि प्रशासन इस मामले में आगे क्या कदम उठाता है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts