Connect with us

others

मन में लड्डू फूटा, अब काहे का डर ::: हल्द्वानी सीट पर सियासी हलचल तेज, सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद भाजपा में दावेदार सक्रिय

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के भीतर हल्द्वानी विधानसभा सीट पर सुप्रीम कोर्ट के हालिया निर्णय के बाद राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। खासकर भाजपा के भीतर लंबे समय से शांत बैठे दावेदार अब खुलकर सामने आने लगे हैं। पार्टी के अंदर टिकट को लेकर चर्चाओं और बैठकों का दौर शुरू हो गया है।राजनीतिक जानकारों का मानना है कि बनभूलपुरा प्रकरण में सुप्रीम कोर्ट के निर्णय के बाद यदि पुनर्वास की प्रक्रिया आगे बढ़ती है, तो हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र में बनभूलपुरा इलाके के लगभग 15 से 20 हजार वोट प्रभावित हो सकते हैं। माना जाता रहा है कि यह वोट बैंक परंपरागत रूप से कांग्रेस के पक्ष में जाता रहा है और इसी आधार पर कांग्रेस को इस सीट पर बढ़त मिलती रही है।

अब बदलते राजनीतिक माहौल में भाजपा नेताओं को यह महसूस होने लगा है कि हल्द्वानी सीट पर चुनाव लड़ने में पहले जैसा जोखिम नहीं रहा। अब तक चुनावों में शहर क्षेत्र में भाजपा को जो बढ़त मिलती थी, वह बनभूलपुरा क्षेत्र में कांग्रेस के समर्थन से लगभग संतुलित हो जाती थी, जिससे मुकाबला कड़ा हो जाता था।इसी बीच सुप्रीम कोर्ट के फैसले के बाद “स्वच्छ हल्द्वानी, विकसित हल्द्वानी” जैसे नारों के साथ भाजपा के तमाम नेताओं ने शहर भर में पोस्टर और होर्डिंग्स लगाने शुरू कर दिए हैं। राजनीतिक गलियारों में इसे सीधे तौर पर टिकट की दावेदारी के रूप में देखा जा रहा है। पोस्टरों के जरिए नेता न केवल अपनी सक्रियता दिखा रहे हैं, बल्कि जनता के बीच अपनी मौजूदगी भी मजबूत करने में जुट गए हैं।

साफ है कि हल्द्वानी विधानसभा सीट पर आगामी चुनाव से पहले सियासी पारा चढ़ चुका है और आने वाले दिनों में टिकट की होड़ और तेज होने की संभावना है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts