Connect with us

others

सीताराम चौराहे पर माघी पूर्णिमा व संत रविदास जयंती पर खिचड़ी वितरण, सामाजिक समरसता का दिया संदेश

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। माघी पूर्णिमा एवं संत शिरोमणि श्री रविदास जयंती के पावन अवसर पर श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक की ओर से सीताराम चौराहे पर भव्य खिचड़ी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में राहगीरों, स्थानीय नागरिकों एवं श्रद्धालुओं ने सहभागिता की और प्रसाद ग्रहण किया। आयोजन स्थल पर सुबह से ही श्रद्धा, सेवा और सामाजिक सौहार्द का वातावरण बना रहा।

कार्यक्रम की शुरुआत कमेटी कार्यकर्ताओं द्वारा श्री हनुमान चालीसा के सामूहिक पाठ से की गई। इसके पश्चात विधिवत रूप से खिचड़ी प्रसाद का वितरण शुरू हुआ, जिसमें सैकड़ों लोगों ने बिना किसी भेदभाव के एक साथ बैठकर प्रसाद ग्रहण किया।

इस अवसर पर श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार जोशी ने कहा कि ऐसे सामाजिक और धार्मिक आयोजन समाज में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करते हैं। उन्होंने कहा कि संत श्री रविदास का संदेश सामाजिक समानता, भाईचारे और मानवता पर आधारित है, और खिचड़ी वितरण जैसे कार्यक्रम उसी भावना को साकार करते हैं। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सभी के सामूहिक प्रयास से ही कार्यक्रम सफल हो पाया।

कार्यक्रम में कमेटी के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता सक्रिय रूप से शामिल रहे। प्रमुख रूप से आनंद बल्लभ जोशी, गोकुलानंद जोशी, अशोक भट्ट, किरीट पांडेय, तेजेन्द्र भंडारी, नंदन सिंह मावड़ी, त्रिलोक सिंह पतलिया, भास्कर साह, छविकिशोर जोशी, महेश सिंह मटियाली, राम सिंह मेहरा, सुनील तिवारी, मुरलीधर रिखाड़ी, राकेश पंत, मोहन जोशी, पंडित कपिल पांडेय, योगेश भोज, पंकज भाकुनी, अजय डंगवाल, पवन फुलारा, जोगेन्द्र बोरा, मोहित आर्य, नीलेश जोशी, बलवंत सिंह मेर, हर्षवर्धन जोशी, नितिन, जय, उपासना जोशी, दिव्यांश सहित अन्य कार्यकर्ताओं ने व्यवस्थाओं में सहयोग किया।

स्थानीय लोगों ने श्री रामलीला कमेटी ब्लॉक के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजन सामाजिक एकता को मजबूत करते हैं और सेवा भाव को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुआ।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts