Connect with us

उत्तराखण्ड

कलयुगी पुत्र: नशे में धुत्त बेटे ने पीट पीटकर मां को मौत के घाट उतारा

खबर शेयर करें -

उत्तराखंड के पाैड़ी में एक दिल दहला देने वाला मामला सामने आया है। एक बेटे ने लकड़ी से पीटकर अपनी मां को मार डाला। थानाध्यक्ष थलीसैंण सुनील पंवार ने बताया कि सुबह करीब सवा नौ बजे ग्राम प्रधान धमेंद्र प्रताप ने मामले की सूचना दी।

उन्होंने बताया कि गड़कोट में अनिल ढौढ़ियाल देर रात शराब पीकर घर पहुंचा और किसी बात पर अपनी मां रामेश्वरी देवी (58) से झगड़ा कर लिया।

इस दौरान उसने लकड़ी से पीटकर अपनी मां को अधमरा कर दिया। महिला को अस्पताल ले जाया गया जहां उसने दम तोड़ दिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। मुकदमा दर्ज कर जरूरी कार्रवाई की जाएगी।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts