others
जसपाल कोहली देवभूमि उद्योग व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन के अध्यक्ष बने
हल्द्वानी। देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल प्रदेश कार्यालय में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से देव भूमि उद्योग व्यापार मंडल ट्रांसपोर्ट नगर व्यापारी संगठन का अध्यक्ष जसपाल सिंह कोहली को चुना गया। जसपाल सिंह कोहली का प्रस्ताव यातायात नगर प्रभारी आफताब हुसैन और कुमाऊं मंडल प्रवक्ता हरजीत सिंह चड्ढा ने प्रदेश अध्यक्ष हुकुम सिंह कुंवर को दिया था जिस पर संगठन ने सर्वसम्मति से पारित कर घोषित कर दिया जिस पर ट्रांसपोर्ट व्यवसायियों ने हर्ष जताया।
जसपाल कोहली ने प्रदेश नेतृत्व का आभार जताते हुए कहा कि ट्रांसपोर्ट नगर की सभी जनहित मुद्दों पर तीव्रता से कार्य करूंगा और व्यापारी हितों के लिए संघर्ष करूंगा। जसपाल सिंह कोहली के अध्यक्ष बनते ही यातायात नगर में व्यापारियों ने प्रसन्नता जताई।


विक्की सेठी, ट्रांसपोर्टर नेता दया किशन शर्मा, प्रीतपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह कोहली, ट्रांसपोर्टर नेता राजकुमार सिंह नेगी, सोनी सब्बरवाल, देव भूमि ट्रक ओनर महासंघ अध्यक्ष राकेश जोशी, उमेश चंद्र पांडे, उत्तराखंड कृषि विपणन बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. अनिल डब्बू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता प्रकाश रावत, डीएस रावत, जसविंद्र सिंह आनंद, चरणजीत सिंह बिंद्रा, दिलप्रीत सिंह बिंद्रा, राजेंद्र अग्रवाल, सौरव अग्रवाल हरजीत सिंह चड्ढा सहित अनेक व्यवसायियों ने हर्ष जताया है।

