उत्तराखण्ड
लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार शुरू, मुख्यमंत्री धामी ने देहरादून से प्रचार वाहन टिहरी को रवाना किया
भारतीय जनता पार्टी ने आज लोकसभा चुनाव के प्रचार की बाकायदा शुरुआत करते हुए देहरादून से प्रचार वाहन को टिहरी के लिए रवाना किया। प्रदेश के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी में प्रचार वाहन को हरी झंडी दिखाकर क्षेत्र के लिए रवाना किया। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा के वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।



इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि अबकी बार 400 पार, तीसरी बार मोदी सरकार’ का संकल्प तय है और प्रदेश की पांचवा लोकसभा सीटों में भाजपा प्रचंड वोटों से अपना परचम लहराएगी।
प्रचार वाहन को भाजपा देहरादून महानगर कार्यालय से टिहरी लोकसभा के लिए प्रचार वाहन का फ्लैग ऑफ किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि यह प्रचार वाहन आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने के लिए भाजपा सरकार द्वारा संचालित जन कल्याण की विभिन्न योजनाओं व उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम करेंगे। मुझे पूर्ण विश्वास है कि भाजपा के सभी कार्यकर्ताओं की मेहनत और देवतुल्य जनता के आशीर्वाद से यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ लोकसभा में जीत दर्ज कर फिर से सरकार बनाएगी।

