Connect with us

उत्तराखण्ड

हादसा: गंगाजल लेने गया युवक गंगा में बहा, तलाश जारी

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश। स्‍नान के बाद गंगाजल लेने गया युवक पैर फिसलने से नदी में गिर गया और तेज बहाव की चपेट में आकर बह गया।
युवक अभी लापता है और एसडीआरएफ की टीम उसकी तलाश में जुटी है। युवक की पहचान नितिन (19 वर्ष ) पुत्र राकेश कुमार घाघट निवासी चंद्रेश्वर नगर ऋषिकेश के रूप में हुई है।
जानकारी के मुताबिक थाना मुनिकीरेती के अंतर्गत दयानंद घाट पर शनिवार की सुबह गंगा में नहा रहा एक युवक तेज बहाव की चपेट में आ गया। काफी दूर बहने के बाद वह गंगा में लापता हो गया। उसकी तलाश के लिए एसडीआरएफ की टीम बुलाई गई।
बताया गया कि वह स्‍नान के बाद गंगाजल लेने नदी में उतरा था। इस दौरान उसका पैर फिसलने से वह नदी के बहाव में बह गया। आस पास के लोगों द्वारा उसे बचाने की कोशिश भी की गई, लेकिन तब तक युवक बहाव में आगे निकल गया था। मुनिकीरेती के थाना प्रभारी निरीक्षक रितेश शाह ने बताया कि शनिवार की सुबह करीब 7:30 बजे एक युवक गंगा में नहाते वक्त तेज बहाव की चपेट में आ गया। गंगा का जलस्तर काफी बढ़ा हुआ है। सूचना पाकर युवक के स्वजन घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। एसडीआरएफ और आपदा प्रबंधन दल की टीम को मौके पर है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts