Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में खपाने ला रहा था हरियाणा की शराब तस्कर पुलिस ने दबोचा

खबर शेयर करें -

सहसपुर थाना क्षेत्र में धर्मावला के पास पुलिस ने 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है. पकड़ी गई अवैध शराब हरियाणा ब्रांड की बताई जा रही है. आरोपी के पास से पुलिस को 50 हजार रुपए की नकदी बरामद हुई है.

धर्मावाला चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि एसपी देहात देहरादून के आदेश पर क्षेत्र में अवैध नशे के खिलाफ अभियान चलाया जा रहा है. सहसपुर थाना प्रभारी ने अवैध नशे की रोकथाम के लिए टीम का गठन किया था, जो क्षेत्र में लगातार चेकिंग कर रही है. इसी टीम ने बुधवार को 7 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया.

धर्मावाला चौकी प्रभारी भरत सिंह ने बताया कि पुलिस ने शक के आधार पर एक गाड़ी को रोका तो उसमें से 7 पेटी अंग्रेजी शराब हरियाणा ब्रांड की मिली, जिसकी कीमत करीब 63000 हजार रुपए बताई जा रही है. पुलिस की गिरफ्त में आए आरोपी का नाम महेंद्र पाल है, जिसके पास 50 हजार रुपए की नकदी भी बरामद हुई है. पुलिस आरोपी का आपराधिक इतिहास खंगाल रही है. आरोपी हिमाचल के सिरमौर जिले का रहने वाला है.

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts