Connect with us

उत्तराखण्ड

स्पा सेंटर में एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर खेल का खुलासा, संचालक, मैनेजर गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून। पुलिस की आंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग टीम ने यहां एक स्पा सेंटर में छापा मारकर बड़े खेल का खुलासा किया है। एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर यहां ग्राहकों से मूर्ति भंडार की वस्तु की जाने का मामला प्रकाश में आया है और पुलिस में मामले में संचालक और मैनेजर को गिरफ्तार कर लिया है।

स्पा संचालक व महिला मैनेजर फोन व वाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते थे और एक्स्ट्रा सर्विस के नाम पर ग्राहकों से मोटी धनराशि वसूलते थे। आरोपितों के खिलाफ वसंत विहार थाने में मुकदमा दर्ज किया गया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय सिंह ने बताया कि गोपनीय सूचना मिली थी कि जीएमएस रोड स्थित रिलेक्स जोन स्पा एंड सैलून में स्पा की आड़ में देह व्यापार करवाया जा रहा है। सूचना के आधार पर एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट व वसंत विहार थाना पुलिस की एक टीम गठित की गई। बीती सोमवार की रात को टीम ने स्पा सेंटर में दबिश दी तो दो अलग-अलग कमरों में दो महिला व दो पुरुष आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस टीम को स्पा सेंटर से आपत्तिजनक सामग्री बरामद हुई। स्पा सेंटर के अलग कमरे में स्पा सेंटर में कार्य कर रही तीन अन्य युवतियां मौजूद मिलीं।

सेंटर संचालक उस्मान तथा मैनेजर का कार्य कर रही महिला अनु से पूछताछ की गई तो उन्होंने बताया कि स्पा सेंटर में ग्राहकों को मसाज के अलावा एक्सट्रा सर्विस देने के लिए वह फोन और वाट्सएप चैट के माध्यम से ग्राहकों से संपर्क करते हैं। स्पा सेंटर में काम करने वाली युवतियों को ज्यादा रुपये का लालच देकर उनसे देह व्यापार करवाया जाता है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts