उत्तराखण्ड
विधानसभा चुनाव 12 में करीब 12000 वोट लाये, क्या कमल पर सवारी होने वाली है किसी बड़े कांग्रेसी नेता की !!!
इस खबर को लेकर नैनीताल उधम सिंह नगर लोकसभा सीट पर चौकन्ना होने की जरूरत है। जनाधार किसी भी राजनीतिक व्यक्ति की जीवन की सबसे पहले आवश्यकता है। इसी जनाधार को आधार बनाते हुए अब कमल पर जो सवारी खिलने वाली है, वह नाम कालाढूंगी विधानसभा क्षेत्र के लिए बहुत मायने रखता है। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की तरफ से टिकट वितरण में जो गड़बड़ियां या जो नाराज़गियां हैं वह अब स्पष्ट तौर पर सामने आ रही हैं। बात उसे राजनेता की हो रही है जो सन 2012 के विधानसभा चुनाव में 12000 वोट लेकर आए थे, और जनता के बीच जुड़ाव की वजह से अब यह समर्थन काफी आगे बढ़ चुका है।
सूत्रों के हवाले से जो खबर आ रही है उसमें कालाढूंगी विधानसभा में एक बड़े कांग्रेसी नेता अब जल्द ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, प्रदेश के युवा मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की विकासवादी नीतियों को थामते हुए कमल की सवारी करने वाले हैं। बताया जाता है कि रविवार को कांग्रेस छोड़कर एक कांग्रेसी नेता अपने तमाम समर्थकों के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में भारतीय जनता पार्टी में शामिल होने वाले हैं।
जैसा कि इस बीच लगातार चल रहा है कि भारतीय जनता पार्टी की नीतियों से प्रभावित होकर तमाम लोग भाजपा की तरफ आकर्षित होकर भाजपा को ज्वाइन कर रहे हैं। अब जिस राजनेता के बारे में बात हो रही है स्पष्ट तौर पर करीब करीब यह बात सामने आई है कि वह अपने तमाम समर्थकों के साथ भाजपा का दामन थामने वाले हैं। हाथ छोड़ कमल पर उनका आना तय बताया जा रहा है, जो कि भाजपा के लिए बहुत मायने रखता है।

