others
स्वास्थ्य, शिक्षा और उच्च शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश में गढ़ रहे नित नए कीर्तिमान कैबिनेट मंत्री डॉक्टर धन सिंह रावत : नागेश गुप्ता
हल्द्वानी। प्रदेश के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के जन्मदिन के उपलक्ष में वरिष्ठ समाजसेवी और भाजपा नेता नागेश गुप्ता ने सोबन सिंह जीना बेस चिकित्सालय एवं महिला चिकित्सालय हल्द्वानी में फल वितरण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल में भर्ती मरीजों से संवाद कर उनकी कुशल क्षेम पूछी। श्री गुप्ता ने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री डॉ. धन सिंह रावत के नेतृत्व में प्रदेश की स्वास्थ्य सेवाएं निरंतर प्रगति पर हैं। उन्होंने मरीजों को हर संभव सुविधा का भी भरोसा दिलाया. उन्होंने अस्पताल में मौजूद स्वास्थ्य कर्मियों से भी जानकारी हासिल की और उनका हौसला बढ़ाया।
पत्रकारों से बातचीत में नागेश गुप्ता ने कहा कि प्रदेश के शिक्षा, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य और सहकारिता मंत्री धन सिंह रावत हर मंत्रालय में जिस ढंग से कम कर रहे हैं उसे शिक्षा उच्च शिक्षा स्वास्थ्य के क्षेत्र में नित नए कीर्तिमान गढ़े जा रहे हैं। स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में प्रदेश में अभूतपूर्व प्रगति हुई है।







नागेश गुप्ता के साथ यहां उनके सहयोगी हितेंद्र उप्रेती, अमित गुप्ता, नवीन गोस्वामी, सुबोध दीक्षित, वरिष्ठ सामाजिक कार्यकर्ता आनंद बोरा, मनीष पाल, सुबोध अग्रवाल, राहुल झींगरन, यशपाल बिष्ट, अंकित वर्मा, चंद्र मोहन तिवारी, पूर्व अध्यक्ष वीरेंद्र बिष्ट थे। कार्यक्रम का निर्देशन भाई संजय गुप्ता ( टिल्लू भाई ) ने किया।

