Connect with us

others

मंत्रिमंडल विस्तार में इनके नाम चल रहे आगे… पांच पद खाली हैं अभी कैबिनेट में

खबर शेयर करें -

देहरादून। उत्तराखंड में कैबिनेट विस्तार जल्द हो हो सकता है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के साथ हो भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने इसके संकेत दिए हैं। विस्तार की चर्चाओं से मंत्री पद की दौड़ में शामिल विधायकों के अरमान फिर से जाग गए हैं। लंबे समय से मंत्रिमंडल में प्रवेश की परीक्षा कर रही कहीं विधायकों के अरमान जैन के बाद कई नए विधायकों की भी लॉटरी लगने की संभावना जताई जा रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी इस बीच दिल्ली जब गए तब से ही कैबिनेट विस्तार की चर्चाओं ने जोर पकड़ लिया। तमाम अन्य नेताओं की भी इस 20 नई दिल्ली में हाई कमान के साथ ही भाजपा की वरिष्ठ नेताओं से मुलाकात के बाद भी यह बात सामने आ रही है कि कैबिनेट विस्तार जल्द हो सकता है। वर्तमान सरकार का कार्यकाल भी अब केवल डेढ़ साल का ही बचा है लिहाजा इस बात की तरफ सरकार और संगठन कोशिश कर रही है कि चावन के मध्य नजर भी तमाम सारे लोगों को एकजुट किया जाए और कैबिनेट मंत्रियों के साथ ही दायित्वों का भी बंटवारा समय रहते कर दिया जाए।

राज्य कैबिनेट में पांच पद खाली चल रहे हैं। इनमें चार पद काफी लंबे समय से खाली हैं, जबकि एक पद पूर्व संसदीय कार्य मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के इस्तीफे के बाद खाली हुआ है। भाजपा के विधायक इन पदों के जल्द भरने का इंतजार कर रहे हैं लेकिन कई बार की कसरत के बावजूद अभी तक मंत्रियों के खाली पदों को भरा नहीं जा सका है।भाजपा सूत्रों ने बताया कि सीएम के नई दिल्ली दौरे के दौरान उनकी कैबिनेट विस्तार को लेकर शीर्ष नेतृत्व से बातचीत हुई है। शीर्ष नेतृत्व की हरी झंडों के बाद अब जल्द इस संदर्भ में निर्णय लिया जा सकता है।

फिलहाल मंत्रिमंडल विस्तार में जिन लोगों के नाम की चर्चा चल रही है उसमें विधायक मदन कौशिक खजानदास, बंशीधर भगत, बिशन सिंह चुफाल, राम सिंह कैड़ा के नाम प्रमुखता से लिए जा रहे हैं।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page