Connect with us

उत्तराखण्ड

सोशल मीडिया में वायरल,सांसद के करीबियों को भी मिली नौकरी!

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में UKSSSC भर्ती पेपर लीक मामले की जांच में STF लगातार कार्रवाई कर रही है। कई गिरफ्तार हो चुके हैं। हालांकि, इस मामले में अब भी बड़ी मछलियां बच रही हैं। दूसरी ओर विधानसभा बैकडोर भर्ती मामले में भी सोशल मीडिया के हर दिन नई सूची सामने आ रही है, जिनमें कई तरह के दावे किए जा रहे हैं।

वायरल लिस्ट में दावा किया गया है कि राज्यसभा सांसद कल्पना सैनी के करीबियों का भी चयन हुआ है। लिस्ट के अुसार इशांत कुमार नाम का जो सलेक्शन हुआ है। उसको सांसद के परिवार का बताया जा रहा है।

लेकिन फोन उठाने के बाद इशांत ने फोन कॉल काट दी। इन दिनों सोशल मीडिया में कई तरह की लिस्टें वायरल हो रही हैं। हालांकि, हम इसकी सत्यता की पुष्टि नहीं करते हैं। इशांत कुमार के पिता आदेश कुमार ने कहा कि कल्पना सैनी उनके परिवार की नहीं हैं और सोशल मीडिया में वायरल खबरें गलत हैं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts