Connect with us
प्रतीकात्मक फोटो

others

दूल्हे की 10 लाख की डिमांड के बदले दुल्हन ने कर दी थप्पड़ों की बरसात, बाराती घरातियों के महाभारत के बीच पहुंची पुलिस…

खबर शेयर करें -

रामपुर। उत्तराखंड से लगे उत्तर प्रदेश के जिले रामपुर में जयमाल पर दस लाख रुपये की डिमांड पर दुल्हन आपा खो बैठी। उसने दूल्हे को ताबड़तोड़ थप्पड़ जड़ दिए। फिर क्या था मैरिज हाल में बवाल मच गया। देखते ही देखते बाराती और घराती भी आपस में भिड़ गए। दोनों में जमकर लाठी-डंडे और कुर्सियां चलीं। मारपीट में 12 से अधिक लोग घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस को देख दूल्हे समेत अन्य बाराती मौके से भाग गए। पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया है।

मामला अजीमनगर थाना क्षेत्र के खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल का है। थाना शहज़ाद नगर स्थित ढूंढई गांव से बारात रतनपुरा शुमाली गांव आई थी। दुल्हन पक्ष ने खौद चौराहा स्थित एक मैरिज हाल बुक कराया था। रात करीब 11 बजे बारात शादी की रस्में शुरू हुईं। सुबह तड़के करीब चार बजे वरमाला के लिए दूल्हा- दुल्हन को बुलाया गया। इस दौरान दूल्हे और उसके परिजनों ने 10 लाख रुपए की डिमांड रख दी। दूल्हे का कहना था जब तक पैसा नहीं मिलेगा वरमाला नहीं होगी। दूल्हे की डिमांड सुनते ही दुल्हन और उसके परिजन भड़क गए। मौके पर मौजूद लोगों ने किसी तरह मामले को शांत कराया। इसके बाद वरमाला के लिए दूल्हा- दुल्हन को बुलाया गया। तमतमाई दुल्हन पहुंच तो गई लेकिन वह वरमाला नीचे फेंककर दूल्हे पर ताबड़तोड़ थप्पड़ बरसाने लगी। देखते ही देखते बारातियों और घरातियों में लात- घूंसे और लाठी-डंडे चलने लगे। इस दौरान लोगों ने एक दूसरे पर कुर्सियों से भी हमला किया। मैरिज हाल में मारपीट की सूचना मिलते ही चौकी इंचार्ज संदीप कुमार पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गए।

पुलिस को देख दूल्हा और बाराती बिना दुल्हन के भाग खड़े हुए। इस दौरान पुलिस ने दूल्हे के पिता को हिरासत में ले लिया। मारपीट में दोनों पक्षों के करीब एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं। दोनों पक्षों ने पुलिस को शिकायती पत्र दे दिया है। थाना अध्यक्ष कर्म सिंह पाल ने बताया घायलों को इलाज के लिए भेजा गया है। दोनों पक्षों में समझौते की बात चल रही है। पुलिस अपने स्तर से पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है।

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page