Connect with us

उत्तराखण्ड

पसंद का खाना नहीं बना तो लगा ली फांसी, हैरान करने वाला मामला!

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां पसंद का खाना न बनाने पर युवती अपने परिजनों से खपा हो गई और चुन्नी का फंदे डालकर फांसी लगा ली। परिजनों ने तत्काल युवती को फंदे से नीचे उतारकर अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक वह दम तोड़ चुकी थी।

पुलिस ने बताया कि, 15 सितंबर यानि गुरुवार की रात्रि कोरोनेशन अस्पताल द्वारा वार्ड बॉय के माध्यम से थाना रायपुर को सूचना दी गई कि, मृतका निवासी डाडा लखोंड थाना रायपुर (उम्र 16 वर्ष ) ने अपने आवास पर फांसी लगा दी है। जिसे उपचार के लिए परिजनों द्वारा कोरोनेशन अस्पताल लाया गया। चिकित्सक ने चेकअप के बाद युवती को मृत घोषित किया।

मृतिका के शव को कब्जे पुलिस में लेकर और वरिष्ठ उप.निरी. रायपुर और चौकी प्रभारी मयूर विहार द्वारा घटनास्थल पर जाकर निरीक्षण कर मौके मुआयना किया गया। साथ ही परिजनों व आस पास रहने वालो से जानकारी ली गई।

इस दौरान जानकारी मिली कि, मृतिका पसंद का खाना न बनाने आदि बातों से खपा थी। जिसके चलते किशोरी ने सामने बने मकान के कमरे में जाकर कमरे को बंद कर चद्दर की छत पर लोहे के लगे पाइप पर चुन्नी का फंदे डालकर फांसी लगा ली।

जानकारी मिलने पर परिजनों ने तत्काल छत की चादर हटाकर कमरे से मृतिका को निकाला, जिसकी सांसे चल रही थी। उसकी जान बचाने के लिए तत्काल निजी वाहन से कोरोनेशन अस्पताल ले जाया गया, जिसकी संभवत रास्ते में ले जाते समय मौत हो गई।

परिजनों व आस पड़ोस की मौजूदगी में पंचायत नामा मुर्तिब कर 16 सितंबर को पोस्टमार्टम की कार्रवाई की गई है,जांच भी जारी है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts