Connect with us

उत्तराखण्ड

हल्द्वानी: फोन पर बेटे से कहा मेरी लाश रेलवे लाइन से ले जाना, हलवाई का काम करने वाले जगदीश भट्ट की मौत

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी के दमुवाढूंगा निवासी बुजुर्ग शनिवार शाम राजपुरा के पास रेलवे लाइन में बेसुध पड़े मिले। फोन पर जानकारी मिलने पर बेटे ने उन्हें बेस अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने बुजुर्ग को मृत घोषित कर दिया। घटना से परिजनों में मातम है।

पुलिस के अनुसार जगदीश चंद्र भट्ट (61) परिवार के साथ तिवारी फार्म दमुवाढूंगा बंदोबस्ती में रहते थे। वह हलवाई का काम करते थे। शनिवार शाम वह बिना बताए घर से निकल गए। शाम को कुछ देर बाद उन्होंने बेटे को कॉल किया। कहा कि राजपुरा आर्मी कैंट के पास से उनका शव ले जाना। बेटा उन्हें खोजता हुआ राजपुरा आर्मी कैंट के पास पहुंचा तो वहां रेलवे पटरी के पास भीड़ लगी थी। जगदीश चंद्र के पास एक जहर की शीशी और मोबाइल पड़ा था। सूचना पर पुलिस और 108 एंबुलेंस पहुंच गई।

बुजुर्ग को बेटा 108 एंबुलेंस की मदद से सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर पहुंचा। यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। विषैला पदार्थ निगलने से बुजुर्ग की मौत होने की आशंका है। पुलिस ने रविवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts