Connect with us

क्राइम

हल्द्वानी-चार थानों की फोर्स, ढाई सौ का सत्यापन, दो लाख रुपये की वसूली

खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। शहर में पूर्व में हुई वारदातों के बाद पुलिस अब एक्शन मोड में आ गई है। मंगलवार को पुलिस ने मुखानी थाना क्षेत्र में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान चलाया। जिसमें चार थानों की संयुक्त टीम को नियुक्ति किया गया। जिसकी अगुवाई खुद एसपी सिटी हरबंस सिंह ने संभाल रखी थी, और एक ही दिन में 250 लोगों के सत्यापन कर 2 लाख रुपए से अधिक का जुर्माना वसूल लिया।

बता दें कि कुछ दिन पहले ही मुखानी थाना क्षेत्रा में एक युवक ने हिंदु नाम रखकर साथ काम करने वाली एक लड़की को अपने प्रेम के जाल में फंसा लिया था। इस मामले में हिंदूवादी संगठनों ने मोर्चा खोल दिया था। हालांकि पुलिस ने बड़ा विवाद होने से पहले ही टाल दिया था। इसके अलावा मंडी चौकी क्षेत्र में नंदी हत्याकांड हुआ और इन सभी मामलों में आरोपियों के सत्यापन नहीं हुए थे। इन सबके बाद पुलिस ने जिले में बड़े स्तर पर सत्यापन अभियान की शुरुआत मुखानी थाना क्षेत्र से की।

मंगलवार को एसपी सिटी हरबंस सिंह के साथ शहर के चार थाने हल्द्वानी, काठगोदाम, मुखानी और बनभूलपुरा की टीम, सीओ सिटी भूपेंद्र सिंह धौनी और मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा ने अभियान की शुरुआत की तो बड़े पैमाने पर बगैर सत्यापन के लोग रहते मिले। पुलिस का सत्यापन अभियान सुबह 6 बजे से 10 बजे तक चले अभियान में 250 लोगों के सत्यापन किए गए और सत्यापन न कराने वालों से 2 लाख 3 हजार रुपए का जुर्माना वसूल किया गया।

पुलिस ने 81 पुलिस एक्ट के तहत कुल 32 चालान कर 8 हजार रुपए वसूला गया, और 83 पुलिस एक्ट में 11 चालान कर 55 हजार रुपए वसूले गए। जबकि 83 पुलिस एक्ट के तहत ही कोर्ट के 1 लाख 40 हजार रुपए के कुल 14 चालान किए गए। अभियान में हल्द्वानी कोतवाल हरेन्द्र चौधरी, मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा, बनभूलपुरा थानाध्यक्ष नीरज भाकुनी, काठगोदाम थानाध्यक्ष प्रमोद पाठक सहित कई लोग मौजूद थे।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts