Connect with us

others

रुद्रप्रयाग में गुलदार का आतंक, मां की गोद से मासूम को उठा ले गया, गांव में पसरा सन्नाटा

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग जनपद की न्याय पंचायत सारी के अंतर्गत सिन्द्रवाणी गांव में मंगलवार शाम दिल दहला देने वाली घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया। घर के आंगन में मां के साथ खेल रहा पांच साल का मासूम अचानक गुलदार का शिकार बन गया। पल भर में गुलदार बच्चे को मां की पकड़ से छुड़ाकर जंगल की ओर ले गया।

घटना शाम करीब पांच बजे की बताई जा रही है। मासूम दक्ष, पुत्र हेमंत सिंह, अपनी मां के साथ घर के बाहर मौजूद था। तभी घात लगाए बैठे गुलदार ने अचानक झपट्टा मारा। मां कुछ समझ पाती, उससे पहले ही गुलदार बच्चे को मुंह में दबाकर जंगल की ओर ओझल हो गया। चीख-पुकार सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।घटना के बाद पूरे गांव में भय और आक्रोश का माहौल है। महिलाएं और बच्चे सदमे में हैं, जबकि ग्रामीण जंगल की ओर सर्च अभियान में जुटे हुए हैं।

सूचना मिलते ही प्रशासन को अवगत कराया गया, लेकिन ग्रामीणों का कहना है कि वन्यजीवों का आतंक लंबे समय से बना हुआ है और अब हालात बेकाबू होते जा रहे हैं।जिला पंचायत सदस्य जयवर्धन काण्डपाल ने इस घटना को गंभीर बताते हुए कहा कि पहाड़ी क्षेत्रों में मानव और वन्यजीव संघर्ष लगातार बढ़ रहा है, लेकिन ठोस और स्थायी समाधान की दिशा में अभी तक कोई प्रभावी कदम नहीं उठाए गए हैं। उन्होंने वन विभाग और प्रशासन से तत्काल कार्रवाई, गुलदार को पकड़ने और गांव में सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।फिलहाल मासूम की तलाश जारी है। पूरा गांव दहशत और अनिश्चितता के साए में है और प्रशासन से त्वरित मदद की उम्मीद लगाए बैठा है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts