others
शानदार : पूर्व आईपीएस विमला गुंज्याल बनेंगी गुंजी की ग्राम प्रधान…
पिथौरागढ़ के धारचूला के दूरस्थ गांव गूंजी में पूर्व आईपीएस विमल गुंजल का ग्राम प्रधान बनना तय है। शुक्रवार को विमल गुंजल ने गंजी पहुंचकर धारचूला से अपने नामांकन पत्र खरीदा है। बताया जा रहा है कि उनसे पहले गांव के चार अन्य लोगों ने भी नामांकन पत्र खरीदा था मगर विमल गुंजल के ग्राम प्रधान बनने की हानि के बाद अब सभी ने यह तय किया है कि विमला गुंज्याल को निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाया जाएगा। हालांकि नामांकन पत्र जमा करने के बाद ही स्थिति साफ होगी कि यहां से श्रीमती गुंज्याल ही ग्राम प्रधान का पर्चा दाखिल कर रही है या कोई और भी।
हालांकि यह तमने जा रहा है कि श्रीमती विमला को सर्वसम्मति से ग्राम प्रधान बनाया जाएगा। वह पूर्व में आईजी रहने के साथ ही उत्तराखंड में पुलिस विभाग के तमाम उच्च पदों पर रह चुकी हैं।
सेवानिवृत आईजी पुलिस विमला गुंज्याल वाइब्रेंट गांव गुंजी से निर्विरोध ग्राम प्रधान बन सकती हैं। सोशल मीडिया में ग्रामीणों ने उन्हें निर्विरोध ग्राम प्रधान बनाने की इच्छा जाहिर की है। हालांकि गुंजी से चार उम्मीदवारों ने नामांकन पत्र खरीदे हैं। मूल रूप से पिथौरागढ़ जिले के धारचूला के गुंजी गांव निवासी विमला गुंज्याल ने उत्तराखंड कैडर में आईपीएस अधिकारी के रूप में अपनी सेवाएं दी हैं। मिली जानकारी के अनुसार विमला गुंज्याल धारचूला आ रही हैं। उनके यहां पहुंचने के बाद ग्रामीणों की बैठक होगी। बैठक के बाद ही उनके प्रधान पद के लिए दावेदारी करने के बारे में स्थिति साफ होगी। संवाद

