Connect with us

उत्तराखण्ड

गजब अंदाज : दी ये सलाह, विधायक का गजब अंदाज, ठेकेदार, फैक्ट्री वाले और अधिकारी दीपावली पर गिफ्ट लेकर ना आएं

खबर शेयर करें -

देहरादून: इन दिनों दीपावली की तैयारियां जोरों पर हैं। लोग अपने घरों और संस्थानों को सजाने में जुटे हैं। इस दौरान लोग एक-दूसरे को दीपावली का गिफ्ट भी देते हैं। लोगों को इस त्योहार का इंतजार रहता है। आम लोग हों या फिर नेता। आमतौर पर नेता अधिकारी, फैक्ट्री वालों और ठेकेदारों से बड़े गिफ्ट की उम्मीद करते हैं। कई बार गिफ्ट मंगाए भी जाते हैं।

लेकिन, क्या आप सोच सकते हैं कि किसी नेता ने उनको बधाई देने के उनके घर आने के लिए गिफ्ट नहीं देने की शर्त रख दी हो। खानपुर से विधायक सीनीयर जर्नलिस्ट उमेश कुमार जब से विधायक बनने हैं, उनकी चर्चाएं जोरों पर हैं। उमेश कुमार जिनते पत्रकारिता में चर्चित रहे। उतनी ही चर्चा अब उनकी राजनीति की भी हो रही है।

उन्होंने एक फेसबुक पोस्ट लिखी है, जो खूब वायरल हो रही है। इस पोस्ट में उन्होंने साफतौर पर लिखा है कि उनके क्षेत्र के अधिकारी, फैक्ट्री वाले और सरकारी ठेकेदार गिफ्ट लेकर उनका दीपावली की बधाई देने ना आएं। साथ ही यह भी जोड़ा है कि अगर कोई मिठाई लेकर पहुंचता है, तो उनका स्वागत है।

उनकी इस पोस्ट पर लोग खूब कमेंट कर रहे हैं। कई लोगों ने लिखा है कि जहां एक ओर नेता इस इंतजार में रहते हैं कि उनको बड़े-बड़े गिफ्ट मिलें। वहीं, उमेश कुमार ने गिफ्ट नहीं लाने की नई मुहिम से मिसाल पेश की है। लोगों उनके इस कदम की खूब सराहना की है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts