others
भगवान के घर देर है अंधेर नहीं… बिरजू मयाल की गिरफ्तारी के बाद उसकी पत्नी ने किया वीडियो पोस्ट
हल्द्वानी। चर्चित यूट्यूबर बिरजू मयाल की गिरफ्तारी हो गई है। रामनगर पुलिस ने सोमवार को बिरजू को हल्द्वानी से गिरफ्तार किया है। रंगदारी जैसी गंभीर धाराओं के अलावा बिरजू के ऊपर तीन और मुकदमे किए गए हैं। बिरजू की गिरफ्तारी को लेकर रविवार को भाजपा के तमाम पदाधिकारी ने रामनगर कोतवाली में धरना प्रदर्शन भी किया था। उन्होंने आरोप लगाया था कि बिरजू माइल ने ₹10000 की रंगदारी मांगी और ऐसा न करने की एवज में बदनाम करने की धमकी दी। क्योंकि मामला रंगदारी जैसी गंभीर मामले से जुड़ा था लिहाजा पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार को हल्द्वानी के रामपुर रोड से बिरजू को पकड़ा है।
बिरजू की गिरफ्तारी के बाद अब उसकी पत्नी का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रहा है जिसमें वह कहती दिख रही हैं कि भगवान के घर देर है मगर अंधेर नहीं। बिरजू की पत्नी का कहना था कि पानी सर के ऊपर से निकल गया था और बिरजू यह समझने लग गया था कि उसका कोई कुछ भी नहीं बिगाड़ सकता है। बता दें की बिरजू का अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और ससुराल की तरफ से बिरजू के खिलाफ मुकदमा पहले ही दर्ज कराया जा चुका है। बिरजू की पत्नी का कहना था कि वह इस मामले के बाद बहुत संतुष्ट हैं और जल्दी ही उनका तलाक भी होने वाला है। देखें वीडियो….
वीडियो साभार : हल्द्वानी टुडे

