others
गौरव: अल्मोड़ा के विनायक लोहनी को पद्मश्री पुरस्कार, जानें विनायक के बारे में

हल्द्वानी। कुमाऊँ क्षेत्र के एक प्रतिभाशाली, उच्च शिक्षित एवं समाजसेवी को विनायक लोहनी को पद्मश्री सम्मान प्राप्त हुआ है।
मूल रूप से अल्मोड़ा जिले के सतराली गाँव के निवासी श्री विनायक लोहनी के पिता भारतीय प्रशासनिक सेवा के 1965 बैच के अवकाश प्राप्त अधिकारी हैं। उन्होंने अपने कार्यकाल के लिए मध्यप्रदेश का चयन किया। वह मध्यप्रदेश के प्रथम चुनाव आयुक्त रहे। उनके पुत्र विनायक लोहनी ने खडगपुर आइ आइ टी से बी टेक और कलकत्ता आइ आइ एम से एम बी ए की उपाधि लेकर समाज सेवा करने का निश्चय किया।
कलकत्ता में ही अनाथ एवं गरीब बच्चों की शिक्षा दीक्षा के लिए माइ परिवार नामक संस्था बना कर समाज सेवा का कार्य आरम्भ किया। इस कार्य हेतु उन्होंने अपने घर -परिवार से भी दूरी बना ली। एक दशक से अधिक समय में ही उनके समर्पित कार्यों से प्रभावित होकर उन्हें अनेक राष्ट्रीय तथा अंतर्राष्ट्रीय पुरष्कार प्राप्त हुए। वर्तमान समय में विनायक लोहनी मध्यप्रदेश में गरीब बच्चों के स्वास्थ्य और शिक्षा के क्षेत्र में कार्यरत हैं। उनके निस्वार्थ भाव से प्रभावित होकर भारत सरकार ने उनको पद्मश्री सम्मान देकर सम्पूर्ण कुमाऊँ क्षेत्र को भी गौरवान्वित किया है।


