कुमाऊँ
गेमिंग का नशा: पापा के खाते से हर दिन 3000 निकाल खेलने गए ऑनलाइन गेम, पौने दो लाख रुपए की चपत
Published on
नैनीताल। मल्लीताल स्थित एक गेमिंग स्टोर में नाबालिग ने ऑनलाइन गेम खेलने के दौरान पिता के पौने दो लाख रुपये गंवा दिए। जब पिता को इसकी जानकारी हुई तो वह बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचे। इधर, पुलिस ने गेम स्टोर संचालक से पूछताछ के साथ ही नाबालिग की काउंसिलिंग कर उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया।
तल्लीताल निवासी एक व्यापारी ने अपना बैंक का खाता चेक किया तो इसमें से पौने दो लाख रुपये कम पाए। परिजनों से जांच की तो भी कुछ पता नहीं चला। बेटे पर सख्ती दिखाने पर उसने बताया कि वह ऑनलाइन गेम खेलता है। वह प्रतिदिन खाते से दो से तीन हजार रुपये निकालकर ऑनलाइन गेम खेलने मल्लीताल जाता था। जिसके बाद पिता बेटे को लेकर कोतवाली पहुंचे और पुलिस को मामले की जानकारी दी। कोतवाल ने गेमिंग स्टोर संचालक को कोतवाली बुलाया। बिना स्वजनों की अनुमति के रोजाना बच्चे को ऑनलाइन गेम खिलवाने पर गेमिंग स्टोर संचालक को कड़ी फटकार लगाई। कोतवाल हरपाल सिंह ने बताया कि किशोर के स्वजन कोई कार्रवाई नहीं करना चाहते थे। जिस कारण बच्चे की काउंसिलिंग के बाद उसे स्वजनों के सुपुर्द कर दिया गया


खबर शेयर करें -हल्दूचौड़। लालकुआं काठगोदाम राष्ट्रीय राजमार्ग बेरीपड़ाव स्थित अष्टादश भुजा महालक्ष्मी मंदिर के समीप...
खबर शेयर करें - हल्द्वानी। शहर के सुशीला तिवारी अस्पताल के समीप शनिवार सुबह एक कार...
खबर शेयर करें -देहरादून में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सांख्यिकी विभाग के एक अधिकारी को...
खबर शेयर करें - हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के भीतर हल्द्वानी विधानसभा सीट पर सुप्रीम कोर्ट...
खबर शेयर करें - हल्द्वानी। भारतीय जनता पार्टी के भीतर हल्द्वानी विधानसभा सीट पर सुप्रीम कोर्ट...