Connect with us

क्राइम

सर्विस रिवाल्वर से आईटीबीपी जवान ने खुद को मारी गोली,अस्पताल में भर्ती

खबर शेयर करें -

देहरादून। आईटीबीपी के देहरादून स्थित सेंटर में ड्यूटी के दौरान जवान ने सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली बायें कंधे में दिल के करीब लगी। जवान का पटेलनगर स्थित अस्पताल में उपचार चल रहा है। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह ने बताया है कि घटना को लेकर मंगलवार रात आईटीबीपी के उप सेनानी 23वीं वाहिनी विपिन मिश्रा ने तहरीर दी। बताया कि मंगलवार को हेड कांस्टेबल सिद्धराम गौडा (50) निवासी कर्नाटक, 23वीं बटालियन आईटीबीपी सीमाद्वार में तैनात है। वह मंगलवार को कैम्प परिसर में जिम गार्ड ड्यूटी पर तैनात था। इस दौरान उसके पास 5.56 एमए इंसास राइफल थी। अचानक उसने अपनी राइफल से खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनते ही आसपास के जवान दौड़े। सेंटर अस्पताल में सिद्धराम को भर्ती कराया गया और सीनियर अफसरों को सूचना दी गई। वहां से उपचार के लिए पटेलनगर स्थित अस्पताल ले जाया गया। वहां पता लगा कि गोली बाएं कंधे में लगी। इंस्पेक्टर वसंत विहार होशियार सिंह के मुताबिक जवान की हालत खतरे से बाहर है। शुरुआती जांच में सामने आया कि पारिवारिक कारणों के चलते वह परेशान था। इस वजह से गोली मारी। उधर, विपिन मिश्रा की तहरीर पर जवान के खिलाफ आत्महत्या की कोशिश को लेकर केस दर्ज कराया गया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts