others
पूर्व मुख्यमंत्री, मुंबई के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने प्रयागराज संगम पर लगाई डुबकी… देखें तस्वीरें भी
प्रयागराज। उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और महाराष्ट्र के पूर्व गवर्नर भगत सिंह कोश्यारी ने शनिवार सुबह प्रयागराज के संगम पर महाकुंभ में डुबकी लगाई। उन्होंने कहा कि यह उनके जीवन के अनमोल पल हैं जिन्हें वह कभी भी भूल नहीं पाएंगे। कहा कि इस संगम पर स्नान करने के बाद अब उनके भीतर एक नई ऊर्जा का संचार हुआ है।
श्री कोश्यारी आज सुबह संगम तट पर कपकोट के विधायक सुरेश गढ़िया, भतीजे दीपेंद्र कोश्यारी, मुख्यमंत्री के कोऑर्डिनेटर आलोक सत्याल के साथ संगम तट पर पहुंचे। यहां उन्होंने महाकुंभ में आस्था की डुबकी लगाई। श्री कोश्यारी शुक्रवार शाम ही प्रयागराज पहुंच गए थे।






