Connect with us

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में 2016 की भर्ती गड़बड़ी में पहली अरेस्टिंग, बेसिक का मास्टर गिरफ्तार 

खबर शेयर करें -

देहरादून: STF ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती (VPDO) परीक्षा धांधली मामले में भी पहली गिरफ्तारी कर ली है। आरोपी धूमाकोट के एक सरकारी स्कूल का शिक्षक है। पिछले दिनों ही STF को ही जांच विजिलेंस से ट्रांसफर की गई थी।

STF SSP अजय सिंह ने बताया कि साक्ष्यों के आधार पर एक आरोपी मुकेश कुमार शर्मा निवासी मोहल्ला वसंत विहार, गिरीताल, काशीपुर, ऊधमसिंह नगर को गिरफ्तार किया गया है। वह छुलसिया, धूमाकोट, पौड़ी गढ़वाल स्थित राजकीय प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक है।

ग्राम पंचायत विकास अधिकारी (VPDO) की परीक्षा 2016 में हुई थी। इस परीक्षा में धांधली का पता चला तो शासन स्तर पर जांच की गई। वर्ष 2019 में दिसंबर तक जांच चली। धांधली की पुष्टि होने के बाद इसे विजिलेंस को भेज दिया गया।

विजिलेंस ने जनवरी 2020 में इस मामले में मुकदमा दर्ज किया। मगर, अब तक किसी भी आरोपी को नामजद नहीं किया गया था। CM पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस मुकदमे की विवेचना भी STF से कराने पर सहमति बनी।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts