Connect with us
उत्तराखंड में आईएएस अफसरों का बंपर ट्रांसफर किया गया है। तीन जिलों नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए हैं।

उत्तराखण्ड

उत्तराखंड में IAS अफसरों के बंपर तबादले, 3 जिलों के जिलाधिकारी बदले गए..देखिए पूरी लिस्ट

खबर शेयर करें -

देहरादून: उत्तराखंड में आईएएस अफसरों का बंपर ट्रांसफर किया गया है। तीन जिलों नैनीताल, हरिद्वार, अल्मोड़ा के जिलाधिकारी बदले गए हैं। आईए आपको बताते हैं कि किसका कहां ट्रांसफर किया गया है।

आरके सुधांशु से लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी वापस ली गई है और उन्हें शहरी विकास की नई जिम्मेदारी दी गई है
आर मीनाक्षी सुंदरम से सचिव वित्त हटाते हुए सचिव नियोजन की जिम्मेदारी दी गई।
अरविंद ह्यांकी को सचिव पेयजल बनाया गया।
नितेश कुमार झा से पेयजल विभाग वापस लिया गया। अब झा ग्रामीण विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।
बीवीआरसी पुरुषोत्तम से कृषि विभाग हटाया गया।
सचिन कुर्वे को सचिव नागरिक उड्डयन की जिम्मेदारी दी गई।
सचिव विजय कुमार से वन एवं पर्यावरण विभाग हटाया गया।
पंकज कुमार पांडे का कद बढ़ाया गया। अब उन्हें लोक निर्माण विभाग की जिम्मेदारी मिली है।

हरिद्वार के जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे को हटाया गया। विनय शंकर पांडे सचिव मुख्यमंत्री औद्योगिक विकास की जिम्मेदारी देखेंगे।
नैनीताल के जिलाधिकारी धीरज गर्ब्याल को अब हरिद्वार जिलाधिकारी बनाया गया है।
अल्मोड़ा जिलाधिकारी वंदना को अब नैनीताल जिले की जिम्मेदारी दी गई है।
दीपेंद्र चौधरी से शहरी विकास हटाकर उन्हें सचिव कृषि बनाया गया।
संदीप तिवारी को प्रबंध निदेशक कुमाऊं मंडल विकास निगम बनाया गया है। फिलहाल, उनके पास मुख्य विकास अधिकारी नैनीताल की भी जिम्मेदारी है।
एमडी कुमाऊं मंडल विकास निगम विनीत तोमर अब अल्मोड़ा के नए जिलाधिकारी होंगे।
पीसीएस अधिकारी अरविंद कुमार पांडे से सचिव मानवाधिकार आयोग की जिम्मेदारी हटाई गई है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts