Weather
आज भी बना रहेगा प्रदेश में बरसात का क्रम, येलो अलर्ट जारी
Published on
देहरादून। रविवार को भी प्रदेश में बरसात जारी रहेगी। इसलिए मौसम विभाग ने येलो अलर्ट जारी किया है।
प्रदेश के पर्वतीय जिलों में शनिवार को कहीं-कहीं हल्की बारिश हुई। हालांकि मैदानी इलाकों में बादल छाए रहने से उमस से राहत मिली। रविवार को भी प्रदेश के अधिकतर हिस्सों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग की ओर से ऊधमसिंह नगर और हरिद्वार जिले को छोड़कर अन्य सभी जिलों के लिए बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है।






