Connect with us

उत्तराखण्ड

मजदूरों पर हाथी का हमला,एक मजदूर को कुचल कर मार डाला

खबर शेयर करें -

ऋषिकेश: हाथी के हमलों में लगातार लोगों की जानें जाती रहती हैं। हाथियों के हमलों में लगातार तेजी आ रही है। ताजा मामला ऋषिकेश का है। यहां झोपड़ी में सो रहे मजूदरों पर हाथी में ऐसा कहर बरपाया कि एक मजदूर को मोके पर ही मौत के घाट उतार दिया।

शिवपुरी बाजार के पास निर्माणाधीन पीआरडी ट्रांजिट कैंप के निर्माण में लगे कुछ मजदूरों पर हाथी ने हमला कर दिया। हाथी ने यहां पास ही झोपड़ी में सो रहे मजदूरों पर हमला कर एक मजदूर को मौत के घाट उतार दिया। हादसे के बाद यहां अफरा-तफरी मच गई।

नरेंद्रनगर वन प्रभाग के शिवपुरी रेंज में कुछ मजदूर हाथी के गुस्से का शिकार हो गई। हाथी के हमले में एक मजदूर की जान चली गई। घटना के बारे में जैसे ही पता चला वन विभाग के अधिकारी मौके पर पहुंचे।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts