कुमाऊँ
लोहरियासाल देवाश्रय कॉलोनी में पेयजल किल्लत, लोगों ने जल संस्थान ने एई को घेरा
हल्द्वानी। वार्ड ४० लोहरियासाल तल्ला में देवाश्रय कॉलोनी में पिछले छह महीने से लोग पीने के पानी की समस्या से जूझ रहे हैं। यहां आए दिन पानी की किल्लत बनी हुई है जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस संबंध में लोगों ने बुधवार को जल संस्थान के अधिकारियों से मुलाकात कर आक्रोश व्यक्त किया। जल संस्थान ने जल्द ही पानी की समस्या दूर करने का आश्वासन दिया है।
वार्ड ४० का पार्षद प्रमोद पंत के नेतृत्व में लोगों ने जल संस्थान के एई हरीश पंत से मुलाकात की। कहा कि देवाश्रय कॉलोनी में पानी की छह महीने से परेशानी हो रही है। कॉलोनी के अध्यक्ष कैलाश तिवारी ने कहा कि कई बार इस बारे में विभागीय अधिकारियों से पत्राचार के अलावा लिखित में भी शिकायत दर्ज कराई जा चुकी है, मगर समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ है। कहा कि लोग पीने के पानी के लिए परेशान हैं और ऐसा महीने में कई बार होता है मगर कोई समाधान नहीं होता है।
इस दौरान हेमा चिलवाल, श्री रौतेला, जेएन कांडपाल, केएन तिवारी, भुवन चंद्र, भट्ट नंदाबल्लभ पांडेय, महेश चंद तिवारी, किशोर चंद तिवारी, पंचदेव जोशी, मोहन चंद तिवारी, हीरा सिंह चौहान समेत तमाम कॉलोनी के लोग उपस्थित थे।इधर पार्षद प्रमोद पंत द्वारा भी आश्वासन दिया गया है कि कुछ दिनों बाद पेयजल पुनर्गठन के अंदर हर गली में पाइप लाइन बिछाई जाएगी और ऊंचापुल के ट्यूबवेल से उनको पानी दिया जाएगा।

