others
धामी जी दिल्ली से मंत्री बनाकर ला रे… नैनीताल से तो मंत्री पक्का !!!! मुख्यमंत्री के दिल्ली प्रवास के बीच मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं पर उत्तराखंड में कयासबाजियों का दौर
देहरादून। धमी जी दिल्ली गए हैं तो इस बार पक्का वह अपने साथ कैबिनेट मंत्रियों के नाम फाइनल कर जरूर आएंगे…। एक दो नहीं भाई साहब पूरे चार पद भरे जाने हैं मंत्रियों के जो पिछले इतने लंबे समय से खाली हैं। फिर विधानसभा चुनाव में भी अब बहुत ज्यादा समय नहीं रह गया है… तो धामी जी इस बार मंत्री बना कर ला रहे हैं यह तो पक्का है।
कयासबाजी का यह दौर आजकल उत्तराखंड के तमाम उन गपोड़ी स्थानों पर है, जहां राजनीति में इंटरेस्ट रखने वाले लोग अपने-अपने हिसाब से नए मंत्री बना रहे हैं और अपने हिसाब से ही पुराने मंत्रियों को हटाते हुए कइयों का प्रभार भी इधर-उधर कर रहे हैं। उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में क्या होना है इस पर शायद प्रधानमंत्री मोदी जी को कुछ पता हो, या फिर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ही इस बात को जानते होंगे…. मगर यहां हर नुक्कड़ पर इस वक्त मंत्रिमंडल का विस्तार हो रहा है और कैबिनेट मंत्रियों के प्रभार और उनके विभाग भी यहां वहां हो रहे हैं। नैनीताल जिले से कोई मंत्री नहीं है अब तक और इस बार तो यहां से एक मंत्री पक्का बनेगा…. मंत्रिमंडल विस्तार की संभावनाओं को प्रबल बताते हुए एक भाई साहब अपने विचार कुछ इस तरह से व्यक्त कर रहे हैं। हां भाई साहब आप ठीक करें शायद ऐसा ही हरिद्वार में भी होने वाला है क्योंकि वहां से भी कोई मंत्री तो अब तक बना नहीं। 2027 अब दूर ही कितना है, इसलिए धामी जी इस बार मंत्रिमंडल का विस्तार देहरादून पहुंचने ही जरूर कर देंगे…..। अपने-अपने हिसाब से यहां लोगों की अपनी-अपनी भविष्यवाणियां है।
खबर कुछ यह है…
उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार की कवायद को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के दिल्ली दौरे से जुड़ा हुआ देखा जा रहा है। पिछले दो दिनों से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दिल्ली में ही है और इस बात को उत्तराखंड के लोग उनके हाई कमान से मुलाकात और संगठन के बीच उनकी बातचीत और मंत्रिमंडल के पदों को भरे जाने को लेकर देख रहे हैं।
बता दें कि उत्तराखंड में मंत्रिमंडल विस्तार के बारे में बहुत पहले से बातें होती रही हैं मगर पिछले काफी समय से मंत्रिमंडल का विस्तार नहीं हुआ है। उत्तराखंड में अभी मंत्रिमंडल के चार पद खाली हैं और महत्वपूर्ण बात यह है कि यहां मंत्रिमंडल में नैनीताल और हरिद्वार जैसे महत्वपूर्ण जिलों से कोई भी प्रतिनिधित्व कैबिनेट में नहीं है। ऐसे में इस बात की प्रबल संभावना है कि अगर मंत्रिमंडल विस्तार होता है तो नैनीताल जिले को इसमें महत्वपूर्ण स्थान मिल सकता है। अलबत्ता यह स्थान किस मिलेगा, यह वक्त पर आने की बात है। नैनीताल जिले से इस वक्त सरिता आर्या नैनीताल, भीमताल से राम सिंह कैड़ा, कालाढूंगी से बंशीधर भगत, लालकुआं से डॉक्टर मोहन सिंह बिष्ट विधायक हैं। हरिद्वार जिले से भी इस वक्त कैबिनेट में कोई प्रतिनिधित्व नहीं है।
उधर मंत्रिमंडल विस्तार के बीच इस बात की भी चर्चाएं हैं कि कुछ वर्तमान मंत्रियों के विभागों में फेरबदल हो सकता है। इस फेर बदल की मंत्रिमंडल के बीच चाहे कुछ भी संभावना हो मगर उत्तराखंड की फिजाओं में हर तरफ इस बात की चर्चा जरूर है और उसके पीछे वजह है मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का दिल्ली प्रवास। कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के मामले को भी इस पूरे मसले से जोड़कर देखा जा रहा है और इसे भी मंत्रिमंडल में बदलाव जैसी बातों के साथ बहुत तेजी से जोड़ा जा रहा है।

