Connect with us

उत्तराखण्ड

  DGP ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार के साथ लिया आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा

खबर शेयर करें -

देहरादून : DGP अशोक कुमार ने विधायक प्रीतम सिंह पंवार, जिलाधिकारी टिहरी गढ़वाल, DIG गढ़वाल परिक्षेत्र, SSP देहरादून और सेनानायक SDRF के साथ कुमाल्डा, सरखेत, मालदेवता और उसके आस-पास आपदा प्रभावित क्षेत्रों को स्थलीय निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्थानीय पुलिस और SDRF के रेस्क्यू और रिलीफ कार्यों का अवलोकन कर आपदा में किए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन जारी रखने के निर्देश दिए।

साथ ही ग्रमीणों के लिए जल्द से जल्द वैकल्पिक संपर्क मार्ग तैयार करने और लापता चल रहे व्यक्तियों की निरंतर तलाश के लिए भी SDRF को निर्देश दिए। मनोज पयाल ने सर्वप्रथम डायल 112 पर कॉल कर इस प्राकृतिक आपदा के संबंध में सूचना दी थी, जिस पर स्थानीय पुलिस और SDRF मौके पर पहुंची। जिसके बाद स्थानीय लोगों के साथ मिलकर रेस्क्यू कार्यों में पुलिस और SDRF का सहयोग भी किया। DGP ने मिलकर उनकी सतर्कता, साहस की सरहना की।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts