others
दीपांशु भाजपा नगर कार्यालय मंत्री बने
दीपांशु शर्मा को भारतीय जनता पार्टी हल्द्वानी नगर का कार्यालय मंत्री बनाया गया है। दीपांशु ने बताया कि बहुत लंबे समय से युवा मोर्चा में काम कर रहे थे। वह युवा मोर्चा में नगर कार्यकारिणी सदस्य, नगर मीडिया प्रभारी, नगर मंत्री युवा मोर्चा में काम कर चुके हैं।
दीपांशु ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी हमेशा अपने कार्यकर्ताओं का ध्यान रखते हुए आई है।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने मुझे जैसे एक सामान्य से कार्यकर्ता को भारतीय जनता पार्टी के हल्द्वानी नगर से मंडल कार्यालय मंत्री बनने पर दीपांशु ने पार्टी का हृदय की गहराइयों से धन्यवाद आभार व्यक्त करा दीपांशु ने कहा कि इस महत्वपूर्ण पद की जिम्मेदारी के लिए मैं आदरणीय जिला अध्यक्ष भाजपा नैनीताल श्री प्रताप सिंह बिष्ट जी एवं आदरणीय नगर अध्यक्ष भाजपा हल्द्वानी श्री मधुकर श्रोत्रिय जी का धन्यवाद आभार व्यक्त करता हूं।।मैं भविष्य में अपने पद का कर्तव्य निष्ठा से पालन करूंगा ऐसा मैं संगठन को विश्वास दिलाता हूं। दीपांशु को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं बधाई दी जिला उपाध्यक्ष हरिमोहन अरोड़ा जिला महामंत्री भाजपा नैनीताल रंजन सिंह बागली किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष संदीप कुकशल युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष कार्तिक हरबोला युवा मोर्चा के जिला महामंत्री कनिष्ठ ढींगरा नगर अध्यक्ष युवा मोर्चा विशु शर्मा जी द्वारा बधाई दी गई।

