Connect with us

उत्तराखण्ड

ग्रेड-पे मामले के समाधान का फॉर्मूला तैयार, ASI का नया पद सृजित, ये फैसला भी लिया

खबर शेयर करें -

देहरादून: पुलिसकर्मियों के ग्रेड-पे मामले में बड़ी खबर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने इस समस्या के समाधान के लिए फॉर्मूला तैयार कर लिया है। सीएम धामी ने समाधान के लिए पुलिस में पहली बार एएसआई का पद सृजित किया है। राज्य में हेड कांस्टेबल के 1750 नए पदों के साथ ही एएसआई का नया पद सृजित करने का भी फैसला लिया है।

सीएम धामी के फैसले के बाद डीजीपी अशोक कुमार ने कहा कि ग्रेड-पे की समस्या के समाधान के लिए मुख्यमंत्री ने अच्छा फैसला लिया है। उन्होंने कहा कि पुलिस विभाग में कांस्टेबलों के 17500 पद हैं और हेड कांस्टेबल के 3440 पद हैं और एडिशनल एसआई का एक भी पद नहीं है।

पुलिस जवानों को समय से प्रोन्नति देने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर हेड कांस्टेबल रैंक के 1750 नए पद सृजित करने के साथ ही तथा एडिशनल एस आई का नया रैंक सृजित करते हुए 1750 नए पद स्वीकृत करने के आदेश जारी किए गए हैं। सबसे महत्वपूर्ण बात यह है कि उनका ग्रेड पै 4200 होगा।

अशोक कुमार, पुलिस महानिदेशक, उत्तराखण्ड ने शासन के द्वारा लिए गए निर्णय के ऊपर खुशी जाहिर की है और मुख्यमंत्री  का धन्यवाद दिया है। अशोक कुमार ने कहा कि, “उनका विश्वास है कि इससे जवानों को प्रोन्नति के ज्यादा अवसर प्राप्त होंगे। साथ ही विवेचना हेतु नए विवेचक उपलब्ध होने से विवेचना की गुणवत्ता में सुधार आएगा। मुझे उम्मीद है कि इस निर्णय से सभी कांस्टेबल कम से कम एडिशनल एस आई के पद से सेवानिवृत्त होंगे।”

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts