Connect with us

दुर्घटना

कार खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्सा अधिकारी की मौत

खबर शेयर करें -

भवाली (नैनीताल)। मल्ला रामगढ़ के गागर में शुक्रवार की दोपहर 12:30 बजे कार के खाई में गिरने से रामगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के चिकित्साधिकारी डॉ. गौरव कांडपाल (50) की मौत हो गई।

डॉ. कांडपाल रामगढ़ से मतदान करने के लिए हल्द्वानी जा रहे थे। गागर के पास कार के अनियंत्रित होकर 100 फिट गहरी खाई में गिरने से उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें भवाली सीएचसी में लाया गया। जहां सीएचसी के डॉ. रमेश ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। हालांकि डॉ. गौरव को एबुलेंस से हल्द्वानी बेस अस्पताल भी ले जाया गया, लेकिन वहां भी डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने घटना की सूचना मृतक के परिजनों को दी। घटना के बाद रामगढ़ सीएचसी और स्वास्थ्य विभाग में शोक की लहर है

Continue Reading

संपादक

More in दुर्घटना