Connect with us

क्राइम

दुःसाहस: जेल में महिला चिकित्सक से बलात्कार का प्रयास

खबर शेयर करें -

देश की राजधानी दिल्ली की मंडोली जेल में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। जेल में कैदी ने एक जूनियर रेजिडेंट डॉक्टर से छेड़छाड़ और बलात्कार की कोशिश की। इस दौरान कैदी ने उन्हें जान से मारने का प्रयास भी किया। पुलिस ने बताया कि घटना उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं। इस घटना के बाद डॉक्टर का डरी और सहमी हुई है। आरोपी रेप के मामले में पहले से जेल में बंद एक कैदी है। पुलिस ने कैदी के खिलाफ एक और मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मंडोली जेल में 26 सितंबर का है। आरोपी कैदी 30 वर्षीय सुब्रत पिल्लै ने जेल में रेप की कोशिश के अलावा महिला चिकित्सक को जान से मारने की कोशिश भी की है। कैदी सुब्रत पिल्लै के खिलाफ थाने में दुष्कर्म का केस चल रहा है और वो जेल में बंद है। जेल अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने भविष्य में ऐसी किसी भी घटना को रोकने के लिए जेल के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी है।

बताया रहा है कि यह घटना सोमवार को उस समय हुई जब डॉक्टर सभी कैदियों की नियमित जांच कर रहीं थीं। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने कहा, आरोपी पहले बाथरूम में छिप गया और बाद में उसने डॉक्टर से छेड़छाड़ की। डॉक्टर ने अलार्म के जरिए सुरक्षाकर्मियों को बुलाया। इसके बाद वह किसी तरह आरोपी को धक्का दे कर वहां से भागने में कामयाब रहीं।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in क्राइम

Recent Posts

Facebook

Trending Posts