Connect with us

others

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ अब देंगे इस्तीफा, भाजपा विधायक दल चुनेगा अपना नया नेता

खबर शेयर करें -

उत्तर प्रदेश में पांच वर्ष का कार्यकाल पूरा करने वाले भारतीय जनता पार्टी के पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 18वीं विधानसभा के गठन से पहले अपना इस्तीफा देंगे। उत्तर प्रदेश में लगातार दूसरी बार प्रचंड बहुमत मिलने के बाद भारतीय जनता पार्टी अब सरकार बनाने की तैयारी में लग गई है। योगी आदित्यनाथ सरकार का कार्यकाल 15 मार्च तक है। 

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पहले अपने पद से इस्तीफा पहले देंगे। उनके सरकारी आवास पर शासन के कई अधिकारियों के साथ राजभवन के अधिकारी भी पहुंचे हैं। माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज पहले अपने पद इस्तीफा देंगे। इसके बाद प्रदेश में केयरटेकर सरकार काम करेगी। फिलहाल शुक्रवार को वह अपने सरकारी आवास पर ही रहेंगे। इसी दौरान अपना दल (सोनेलाल) की मुखिया अनुप्रिया पटेल मुख्यमंत्री के सरकारी आवास पहुंचीं और सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट की। उनकी पार्टी के 12 विधायक जीते हैं। सीएम योगी आदित्यनाथ से भेंट करने के बाद अनुप्रिया पटेल ने कहा कि यह भाजपा, अपना दल और निषाद पार्टी का साझा प्रयास था और एक साझी सफलता है। उत्तर प्रदेश में भाजपा की सरकार में दूसरी बार वापसी हुई है, हम पहले से भी बेहतर काम करेंगे। हम से लोगों को अब और भी ज्यादा उम्मीदें हैं। 

सीएम योगी आदित्यनाथ का उत्तर प्रदेश भाजपा संगठन के नेताओं के साथ नई दिल्ली जाने का कार्यक्रम भी है। जहां पर भाजपा के शीर्ष नेतृत्व के साथ बैठक होगी। इसी बैठक में उत्तर प्रदेश सरकार के गठन के साथ ही मंत्रिमंडल पर भी चर्चा होगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नई दिल्ली से लौटने के बाद लखनऊ में भाजपा विधायक दल की बैठक होगी। इस बैठक में विधायक दल के नेता चुना जाएगा। यह नेता ही मुख्यमंत्री पद की शपथ लेगा। मुख्यमंत्री के साथ ही अन्य मंत्री भी शपथ लेंगे। इसके बाद उत्तर प्रदेश में नई सरकार काम प्रारंभ करेगी।

उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के परिणाम आने के बाद भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनी है। भाजपा बीते कई वर्ष में पहली पार्टी बन कर उभरी है जिसने लगातार दूसरी बार उत्तर प्रदेश की सत्ता में वापसी की है। प्रदेश में 80 के दशक के बाद से ऐसा कई दशकों से ये संभव नहीं हुआ था कि कोई भी पार्टी लगातार दो बार यूपी की सत्ता में वापसी करे। अब उत्तर प्रदेश में फैले सारे मिथक को बहुत पीछे छोड़ते हुए भाजपा ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास, पांच कालीदास मार्ग पर बैठकों का दौर शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश अवस्थी, अपर मुख्य सचिव सूचना नवनीत सहगल तथा अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं। प्रदेश सरकार के शपथ ग्रहण से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्रा के साथ अन्य अधिकारियों के साथ बैठक कर रहे हैं।

माना जा रहा है कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दिल्ली जाने से पहले काफी तैयारी कर लेंगे। उत्तर प्रदेश में भाजपा की प्रचंड जीत के बाद अब दिल्ली में भाजपा का शीर्ष नेतृत्व अगले चरण यानी सरकार बनाने की प्रक्रिया पर विचार करेगा। इस बैठक में भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी तथा अमित शाह के साथ राजनाथ सिंह भी रहेंगे। इस बैठक को बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस बैठक में उत्तर प्रदेश में भाजपा सरकार की दूसरी पारी पर महत्वपूर्ण फैसले हो सकते हैं। इस बैठक में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह के साथ मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शामिल होंगे। इनके साथ संगठन से जुड़े दभी बड़े पदाधिकारी भी मौजूद रहेंगे। 

Continue Reading

संपादक - कस्तूरी न्यूज़

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Advertisiment

Recent Posts

Facebook

Trending Posts

You cannot copy content of this page