Connect with us

उत्तराखण्ड

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री का देहरादून दौरा, तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

खबर शेयर करें -

14 अप्रैल को प्रधानमंत्री का देहरादून दौरा, तैयारियों का मुख्यमंत्री ने किया स्थलीय निरीक्षण

देहरादून में 14 अप्रैल को प्रस्तावित प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड से लेकर मां डाट काली मंदिर तक सड़क मार्ग से स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

निरीक्षण के दौरान मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर सुरक्षा, यातायात प्रबंधन, पार्किंग, पेयजल, विद्युत आपूर्ति और स्वच्छता समेत सभी आधारभूत सुविधाओं की तैयारियों की विस्तृत जानकारी अधिकारियों से ली। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरी की जाएं, ताकि आमजन को किसी प्रकार की असुविधा न हो।

मुख्यमंत्री ने विशेष रूप से सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत रखने पर जोर देते हुए सभी एजेंसियों के बीच बेहतर समन्वय के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने यातायात प्रबंधन की सुव्यवस्थित योजना तैयार करने और आपातकालीन सेवाओं की त्वरित उपलब्धता सुनिश्चित करने को कहा।

जसवंत ग्राउंड में मंच, दर्शक दीर्घा और अन्य व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कार्यक्रम की गरिमा के अनुरूप सभी तैयारियां पूरी होनी चाहिए। उन्होंने साफ-सफाई और सौंदर्यीकरण कार्यों को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने मां डाट काली मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और कार्यक्रम की सफलता की कामना की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री का यह दौरा राज्य के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट, सचिव शैलेश बगौली, गढ़वाल कमिश्नर विनय शंकर पाण्डेय, आईजी राजीव स्वरूप, जिलाधिकारी सविन बंसल, अपर सचिव बंशीधर तिवारी, एसएसपी प्रमेन्द्र डोभाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।

Continue Reading
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts