उत्तराखण्ड
समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के बाद भाजपा कार्यालय में मुख्यमंत्री धामी का भव्य स्वागत
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समान नागरिक संहिता विधेयक पारित होने के उपरांत भाजपा प्रदेश कार्यालय, देहरादून में स्वागत एवं अभिनंदन कार्यक्रम में शामिल हुए। इस अवसर पर उन्होंने सम्मानित पदाधिकारियों एवं कर्मठ कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए सभी का आभार व्यक्त किया।
फेसबुक पेज पर मुख्यमंत्री धामी ने लिखा…..
अमृतकाल के महानायक और नए भारत के शिल्पकार आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी का सहृदय धन्यवाद, जिनके मार्गदर्शन में आज हम इस ऐतिहासिक कार्य को पूर्ण कर पाए।राज्य की जनता इस विधेयक के पारित होने से बेहद प्रसन्न है, चुनाव पूर्व किए गए वादे को पूर्ण करने पर देवतुल्य जनता का भाजपा सरकार के प्रति विश्वास और अधिक बढ़ा है, समस्त प्रदेशवासियों का इस अभूतपूर्व समर्थन हेतु हार्दिक आभार ! उत्तराखण्ड समान नागरिक संहिता विधेयक पारित करने वाला पहला राज्य बन गया है, जो हमारे लिए गौरवपूर्ण क्षण है। यह मात्र एक संयोग नहीं बल्कि एक सुनहरा अवसर है जब देवभूमि से निकली समानता और समरूपता की धारा सम्पूर्ण देश का पथ प्रदर्शित करेगी।