Connect with us

उत्तराखण्ड

 आपदा प्रभावित क्षेत्रों का जायजा लेने पहुंचे मुख्यमंत्री धामी

खबर शेयर करें -

देहरादून : प्रदेश भर भारी बारिश से तबाही मची है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर आपदा के कारण हुए नुकसान का जायजा लिया।

उन्होंने आपदा प्रबंधन विभाग से नुकसान की जानकारी ली। सीएम धामी ने कहा कि प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड पर है। प्रभावित क्षेत्रों में आपदा प्रबंधन की टीमें लगातार कार्य कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने सभी से अनुरोध किया है कि अनावश्यक यात्रा न करें व नदी एवं बहाव क्षेत्र की ओर जाने से बचें।हालात का जायजा लेने सीएम पुष्कर सिंह धामी भारी बारिश स उत्पन्न स्थिति जायजा लेने मौके पर घटनास्थल पर रवाना हुए, स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आपदा प्रभावित क्षेत्रों का स्थलीय निरीक्षण कर रहे हैं। थानों मार्ग पर क्षतिग्रस्त पुल का निरीक्षण करते हुए मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आवागमन को सुचारू करने के लिए शीघ्र वैकल्पिक व्यवस्था की जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आपदा प्रभावित क्षेत्रों में प्रशासन एवं एसडीआरएफ की टीमें निरंतर राहत एवं बचाव कार्यों के साथ ही अन्य व्यवस्थाएं कर रही हैं।विधायकगण अपने क्षेत्रों में हर स्थिति पर निगरानी कर रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सेना से भी संपर्क में हैं। अगर हेलीकॉप्टर की अवश्यकता पड़ी तो सेना से भी मदद ली जाएगी। स्टेट के हेलीकॉप्टर को भी आपदा प्रभावित क्षेत्रों के लिए अलर्ट मोड पर रखा गया है। धामी ने थानों मार्ग पुल को हुए नुकसान का निरीक्षण भी किया।

देर रात से हो रही मूसलाधार बारिश के चलते नदियां ओर बरसाती नाले उफान पर हैं। सौंग, सुसुआ और जाखन नदियों का जल स्तर बढ़ गया है।

जिससे नदी के किनारे रहने वाले लोगों को खतरा पैदा हो गया है। डोईवाला में सौंग नदी के किनारे रहने वाले लोगों को सुरक्षित स्थानों पर भेज दिया गया है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts