others
रोप वे से प्रसिद्ध सुरकंडा देवी मंदिर पहुंच दर्शन किए मुख्यमंत्री धामी ने
मुख्यमंत्री धामी ने कहा, आदरणीय प्रधानमंत्री श्री Narendra Modi जी के कुशल नेतृत्व में हमारी डबल इंजन सरकार “रोड, रेल, रोपवे” (RRR) को विकसित कर राज्य में कनेक्टिविटी को मज़बूती प्रदान कर रही है। आज रोपवे के माध्यम से पवित्र सुरकंडा देवी मंदिर तक जाने का अनुभव सुखद रहा। निश्चित रूप से प्रदेश में विभिन्न धार्मिक स्थानों पर रोपवे का निर्माण न केवल पर्यटन को बढ़ावा दे रहा है, बल्कि स्थानीय लोगों के लिए आजीविका के नए साधन भी उपलब्ध करा रहा है।
मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि वर्तमान में प्रदेश के कई महत्वपूर्ण तीर्थ स्थलों और पर्यटन केंद्रों को रोपवे सुविधा से जोड़ने का काम तीव्र गति से जारी है। हमारी सरकार का सतत प्रयास है कि यहां आने वाले पर्यटकों को सुगम और सुरक्षित आवागमन की सुविधा मिले। हमारी सरकार इकॉनमी और इकोलॉजी के बेहतर समन्वय के साथ प्रदेश के सर्वांगीण विकास हेतु निरंतर कार्य कर रही है।