others
देश के 100 ताकतवर भारतीयों की लिस्ट में मुख्यमंत्री धामी 32वें स्थान पर
देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी 100 सर्वाधिक ताकतवर भारतीय हस्तियों की सूची में 32वें स्थान पर हैं। इस सूची में सीएम पिछले साल 61वें स्थान पर थे। इस तरह धामी की रैंक में जबरदस्त उछाल आया है।
एक मीडिया हाउस की ओर से जारी सीएम पुष्कर सिंह धामी की शानदार रैंकिंग के लिए उनके पिछले एक साल के कार्यकाल को आधार बनाया गया है। इसमें उत्तराखंड में समान नागरिक संहिता लागू किए जाने को सबसे महत्वपूर्ण कदम बताया गया। संस्थान के मुताबिक उत्तराखंड समान नागरिक संहिता अन्य राज्यों के लिए ब्ल्यू प्रिंट की तरह काम कर रही है। इसके बाद गुजरात ने भी अपने यहां समान नागरिक संहिता लागू करने के लिए कमेटी का गठन कर लिया है। धामी को राज्य में राजनैतिक स्थिरता कायम करने का भी श्रेय दिया है।उत्तराखंड में 2017 से 2022 के बीच तीन-तीन मुख्यमंत्री बने, लेकिन अब पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य में राजनैतिक स्थिरता लौट आई है। राष्ट्रीय खेलों से उत्तराखंड में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए भी धामी के नेतृत्व की तारीफ की है।
इस साल की लिस्ट में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को प्रथम स्थान पर रखा गया है। दूसरे स्थान पर गृहमंत्री अमित शाह, चौथे स्थान पर आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत हैं। उद्योगपति मुकेश अंबानी, गौतम अडानी, जय शाह, एनएसए अजित डोभाल, शतरंज खिलाड़ी विश्वनाथन आनंद, क्रिकेटर रोहित शर्मा, विराट कोहली, दक्षिण भारतीय अभिनेता विजय, बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान, अमिताभबच्चन सहित यूपी, महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश सहित कई राज्यों के मुख्यमंत्री और कई विपक्षी नेताओं को स्थान दिया है।

