Connect with us

others

देहरादून में सीबीआई की कार्रवाई: सांख्यिकी विभाग का अधिकारी 5 हजार की रिश्वत लेते गिरफ्तार

खबर शेयर करें -

देहरादून में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने सांख्यिकी विभाग के एक अधिकारी को पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी अधिकारी की पहचान संजय कुमार के रूप में हुई है, जो देहरादून स्थित नेशनल स्टेटिस्टिकल ऑफिस में सीनियर पद पर तैनात हैं।

जानकारी के अनुसार, एक टैक्स एडवोकेट ने सीबीआई को शिकायत भेजी थी। शिकायत में बताया गया कि वह अपने एक क्लाइंट की कंपनी बीएस इंडस्ट्रीज के टैक्स संबंधी कार्य देखते हैं। कंपनी को एनुअल सर्वे ऑफ इंडस्ट्रीज (एएसआई) की वार्षिक रिटर्न दाखिल करनी थी, जो सांख्यिकी विभाग के माध्यम से किया जाता है। आरोप है कि रिटर्न तैयार करने और जमा कराने के एवज में अधिकारी संजय कुमार ने पांच हजार रुपये की रिश्वत मांगी।

शिकायतकर्ता के मुताबिक, अधिकारी ने व्हाट्सएप पर एक मोबाइल नंबर भेजकर उस पर यूपीआई के जरिए रकम ट्रांसफर करने के लिए कहा था। शिकायत मिलने के बाद सीबीआई ने गुप्त रूप से मामले की जांच शुरू की। प्रारंभिक जांच में रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए जाने पर भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया।इसके बाद सीबीआई की टीम ने जाल बिछाकर आरोपी अधिकारी को रंगे हाथ पांच हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया। गिरफ्तारी के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in others

Recent Posts

Facebook

Trending Posts