Connect with us

उत्तराखण्ड

 ब्रेकिंग : एक महीने में दूरी बार, केदारनाथ धाम में आया एवलांच…VIDEO

खबर शेयर करें -

रुद्रप्रयाग: केदारनाथ धाम में एक बार फिर से एवलांच आया है। हालांकि, गनीमत यह रही कि इससे किसी तरह का कोई नुकसान नहीं हुआ है। केदारनाथ में स्थितियां सामान्य हैं। एवलांच आने के कारण दूर-दूर तक बर्फ के धुएं का गुब्बार सा नजर आया। जानकारी के अनुसार यह एवलांच चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर आया है। बर्फ का पूरा पहाड़ खिसक गया। राहत की बात ये है कि इस एवलांच से केदारनाथ मंदिर को कोई नुकसान नहीं हुआ। श्री बद्रीनाथ-केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष अजेंद्र अजय ने इसकी जानकारी दी।

ANI के अनुसार, मंदिर के पास बर्फ का पहाड़ खिसकने का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो में देखा जा रहा है कि बर्फ का पहाड़ देखते ही देखते पूरी तरह ढह गया। बताया जा रहा है कि हिमखंड काफी बढ़ा था, जिससे बर्फ के धुएं का गुबार काफी दूर तक रहा। जिलाधिकारी मयूर दीक्षित ने बताया कि अभी स्थिति साफ नहीं हो पाई है। केदारनाथ में सबकुछ सामान्य है। मंदिर सहित आसपास के क्षेत्र में सब ठीक है। मंदाकिनी नदी का जलस्तर भी सामान्य है।

बीती 23 सितंबर को भी मंदाकिनी नदी के उद्गम स्थल चोराबाड़ी से तीन किमी ऊपर हिमालय क्षेत्र में भारी बर्फबारी के चलते ग्लेशियर टूटा था। इस ग्लेशियर पर ताजी बर्फ अधिक जम गई थी जिससे यह टूट गया था। विशेषज्ञ का कहना था कि ये पाउडर ग्लेशियर है। हालांकि उससे भी आसपास के क्षेत्र में किसी नुकसान नहीं हुआ था। विशेषज्ञों ने इसे हिमालय क्षेत्र में होने वाली सामान्य घटना बताया था।

Continue Reading

संपादक

Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

More in उत्तराखण्ड

Recent Posts

Facebook

Trending Posts