others
ब्रेकिंग (बड़ी खबर): उत्तराखंड भाजपा को एक सप्ताह के भीतर नया प्रदेश अध्यक्ष मिलना तय… इसी माह होना है नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव लिहाजा नया प्रदेश अध्यक्ष जल्द चुनना जरूरी
हल्द्वानी। उत्तराखंड में भारतीय जनता पार्टी को नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव एक सप्ताह के भीतर करना होगा, ऐसा लगभग तय माना जा रहा है। ऐसा इसलिए क्योंकि इसी अप्रैल माह में भाजपा को नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव का ऐलान कर देना है जिसके लिए जरूरी है कि सभी राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष की नियुक्ति इस चुनाव से पूर्व हो जाए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ संकेत दे दिए हैं कि भाजपा का नया राष्ट्रीय अध्यक्ष इसी माह चुना जाए, लिहाजा सभी बच्चे हुए प्रदेशों में नए अध्यक्ष की जिम्मेदारी इसी सप्ताह दे दी जाएगी यह भी तय है।
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव में सांगठनिक चुनाव की बहुत महत्वपूर्ण भूमिका रहती है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के चुनाव से पहले सभी प्रदेशों में जिला स्तर मंडल स्तर और बूथ स्तर पर चुनाव होते हैं जिसके बाद नए प्रदेश अध्यक्ष चुने जाते हैं। सभी प्रदेशों में नए प्रदेश अध्यक्ष का चुनाव होने के बाद ही नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव किया जाता है जो की एक संगठन की प्रणाली है। यहां यह बता दें कि भारतीय जनता पार्टी ने अब तक 50% से ज्यादा प्रदेशों में प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव कर लिए हैं। अब बचे हुए राज्यों में नए प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव जल्द करने की जिम्मेदारी आ गई है। इसी परिप्रेक्ष्य में उत्तराखंड का नाम भी सामने आ रहा है जहां की अब तक नहीं प्रदेश अध्यक्ष के नाम का ऐलान नहीं हुआ है।
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यह साफ संकेत दे दिए हैं कि भारतीय जनता पार्टी को नया राष्ट्रीय अध्यक्ष अप्रैल महीने में ही मिल जाए। मगर ऐसा होने से पहले यह जरूरी है कि सभी राज्यों को नए प्रदेश अध्यक्ष मिले। इस बात को अखिलेश यादव के उसे बयान से भी जोड़कर देखा जा रहा है जब उन्होंने लोकसभा में वक्त बिल पर चर्चा के दौरान यह कह दिया कि भाजपा अब तक अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव तक नहीं कर पाई है। अखिलेश यादव के बयान के बाद भाजपा पर यह दबाव बढ़ गया कि वह अपने नए राष्ट्रीय अध्यक्ष का चुनाव जल्द करें। अब क्योंकि नए राष्ट्रीय अध्यक्ष को लेकर जल्द से जल्द ऐलान होने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अप्रत्यक्ष रूप से बोल चुके हैं, ऐसे मैं यहां जरूरी हो जाता है कि नए प्रदेशों में अध्यक्ष का चुनाव भी जल्दी हो और इसी श्रेणी में उत्तराखंड में भी चुनाव होना है। उत्तराखंड भाजपा के सूत्र बता रहे हैं कि इसी हफ्ते प्रदेश को भारतीय जनता पार्टी का नया अध्यक्ष मिल जाएगा।
इन नाम की चर्चा है नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए
भारतीय जनता पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए फिलहाल पार्टी में इन नाम की चर्चा जोरों से चल रही है। नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सबसे पहला नाम है मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और वर्तमान में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान का जो कि ओबीसी कोटे से आते हैं और जिन्हें संगठन का भी लंबा अनुभव है साथ ही वह राष्ट्रीय स्वयं संघ के भी काफी करीबी हैं। दूसरा नाम है उत्तर प्रदेश में सह प्रभारी और 2017 में उत्तर प्रदेश के प्रभारी रहे सुनील बंसल का। सुनील बंसल को उत्तर प्रदेश की राजनीति में भाजपा का चाणक्य माना जाता है। केंद्रीय मंत्री और उड़ीसा के नेता धर्मेंद्र प्रधान का नाम भी राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में काफी आगे चल रहा है। पार्टी संगठन का उन्हें 40 साल का अनुभव है और उन्हें एक बड़े ओबीसी नेता के रूप में जाना जाता है।
महिला नेताओं की अगर बात करें तो उसमें सबसे पहला नाम है पूर्व केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी का। स्मृति ईरानी तब उसे वक्त और दमदार नेता के रूप में स्थापित हो गई थी जब उन्होंने कांग्रेस नेता राहुल गांधी को उन्हीं के क्षेत्र में पटखनी दे दी थी।

