others
ब्रेकिंग बिग न्यूज़ : दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमला…. जनसुनवाई के दौरान हुए हादसे से हड़कंप
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले की खबर है। दिल्ली सीएम हाउस में यह घटना घटी है। सीएम हाउस में मुख्यमंत्री रेखा जनसुनवाई कर रहीं थीं। इसी दौरान 35 साल के एक शख्स ने हमला किया। पुलिस ने आरोपी हमलावर को पकड़ लिया है।
भाजपा ने बताया कि दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर गुरुवार सुबह सिविल लाइंस स्थित उनके सरकारी आवास पर आयोजित ‘जन सुनवाई’ कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर हमला हुआ। इस पूरी घटना की भारतीय जनता पार्टी ने निंदा की है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने साप्ताहिक जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले की कड़ी निंदा की। पार्टी सूत्रों ने बताया कि सीएम गुप्ता पर लगभग 35 वर्षीय एक व्यक्ति ने हमला किया है।जानकारी मिली है कि जन सुनवाई के दौरान हमलावर ने पहले मुख्यमंत्री गुप्ता को कुछ कागज दिए और फिर कथित तौर पर उन पर हमला कर दिया। दिल्ली पुलिस ने सीएम रेखा गुप्ता पर हमले के सिलसिले में एक व्यक्ति को पकड़ लिया है। हमलावर को सिविल लाइंस पुलिस स्टेशन ले जाया गया है।गुजरात के राजकोट का रहने वाला है आरोपीदिल्ली पुलिस का कहना है कि आरोपी ने अपना नाम राजेश खिमजी बताया है और बताया है कि वह राजकोट, गुजरात का रहने वाला है। उसके नाम और पते की पुष्टि की जा रही है। उसके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।
रेखा गुप्ता पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है’दिल्ली के मंत्री परवेश साहिब सिंह और मुख्य सचिव मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के आवास पर पहुंचे। आज सुबह जनसुनवाई के दौरान एक व्यक्ति ने उन पर हमला किया। पुलिस ने उसे पकड़ लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है। वर्मा ने कहा कि सोशल मीडिया पर पोस्ट में लिखा कि अपने आवास पर जनसुनवाई के दौरान मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला अत्यंत निंदनीय है और लोकतांत्रिक मूल्यों पर सीधा प्रहार है। जनसुनवाई का कार्यक्रम लोगों से सीधे जुड़ने का माध्यम है, जहां जनता अपने सवाल और संदेह बिना किसी डर या बाधा के मुख्यमंत्री तक पहुंचा पाती है। ऐसी पवित्र लोकतांत्रिक प्रक्रिया को बाधित करने की कोशिश कदापि स्वीकार नहीं की जा सकती। दोषियों पर उपयुक्त कार्रवाई की जाएगी।
आरोपी को पकड़ लिया गया: हुसैन
जनसुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाजपा नेता शाहनवाज हुसैन ने कहा कि “यह दुखद है। जिसने भी यह हरकत की है, उसे पकड़ लिया गया है। ‘मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है’दिल्ली विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और आप नेता आतिशी ने ट्वीट किया है, उन्होंने लिखा कि “दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुआ हमला बेहद निंदनीय है। लोकतंत्र में असहमति और विरोध की जगह होती है लेकिन हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करेगी। आशा है मुख्यमंत्री पूरी तरह सुरक्षित हैं।”
यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है: दिल्ली कांग्रेस अध्यक्षदिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर मुख्यमंत्री आवास पर जनसुनवाई के दौरान हुए हमले पर दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने कहा, “यह बहुत दुखद है। मुख्यमंत्री पूरी दिल्ली का नेतृत्व करती हैं और मुझे लगता है कि ऐसी घटनाओं की जितनी निंदा की जाए, उतनी कम है लेकिन यह घटना महिला सुरक्षा की पोल भी खोलती है। अगर दिल्ली की मुख्यमंत्री ही सुरक्षित नहीं हैं, तो आम आदमी या आम महिला कैसे सुरक्षित रह सकती है?…
“यह गृह मंत्रालय की विफलता है: के.सी. वेणुगोपाल दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर कांग्रेस सांसद के.सी. वेणुगोपाल ने कहा, “यह गृह मंत्रालय की विफलता है। इसकी उचित जांच होनी चाहिए…
” भाजपा हिंसा की जननी है: कांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारीकांग्रेस सांसद प्रमोद तिवारी ने कहा कि “यह बहुत दुखद है; राजनीति में हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है… लेकिन भाजपा हिंसा की जननी है… लोग भाजपा से नाराज हैं। जिसने भी यह किया है उसकी जांच होनी चाहिए। लेकिन, जैसा कि भाजपा कहती थी, जब अरविंद केजरीवाल पर हमला होता था, तो वे दावा करते थे कि उन्होंने खुद यह हमला किया है। इसलिए अब आपको खुद देखना होगा कि यह एक दुर्घटना थी या उन्होंने इसे करवाया। लेकिन मैं एक बात स्पष्ट करना चाहता हूं, अगर यह हमला हुआ है, तो मैं निश्चित रूप से इसकी निंदा करता हूं और चाहता हूं कि दोषी के खिलाफ कार्रवाई हो। जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हमले को लेकर कांग्रेस सांसद मणिकम टैगोर ने कहा कि “ऐसी किसी भी बात की हमें पुष्टि करनी चाहिए और दिल्ली पुलिस की जिम्मेदारी दिल्ली की मुख्यमंत्री की सुरक्षा करना है। उम्मीद है कि दिल्ली पुलिस अपना कर्तव्य निभाएगी।” जन सुनवाई के दौरान दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर हुए हमले पर भाकपा सांसद पी. संदोष कुमार ने कहा, “यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। मुझे इसकी कोई जानकारी नहीं है, लेकिन हम इस तरह की घटनाओं को कभी बढ़ावा नहीं देते। यह लोकतंत्र का हिस्सा नहीं है। हम इसकी निंदा करते हैं।”

